यूजर्स के लिए सोशल मीडिया आपस में कम्यूनिकेशन का एक आसान जरिया है। आज के वक्त में ऐसा हो गया है कि बगैर व्हाट्स एप के हम कुछ कल्पना भी नहीं कर सकते हैं लेकिन जहां यह बातचीत का माध्यम बना तो वहीं फेक न्यूज, फॉरवर्ड मैसेजेस, अफवाहों वाली जानकारी की भी भरमार होने लगी। अब इन्हीं सब पर रोक लगाने के लिए Whatsapp ने कुछ प्वाइंट्स बताए हैं, जिन्हें अपनाकर इन समस्याओं से निजात पाया जा सकता है।