यूजीसी नेट की परीक्षा पैटर्न में इस बार बदलाव किया गया है। अभ्यर्थियों को पहले 3 पेपर देने होते थे लेकिन इस बार अभ्यर्थियों के लिए केवल 2 ही पेपर थे। जिसमें एक टीचिंग एबिलिटी और दूसरा अभ्यर्थियों के विषय से संबंधित था। पहले प्रश्न पत्र में 50 प्रश्न थे जबकि दूसरे में 100 प्रश्न पूछे गए थे। प्रत्येक प्रश्न के लिए दो अंक निर्धारित थे।