फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या होती है डेथ रेस, 70 साल की महिला ने जीती ये खतरनाक स्पर्धा

Thu, 10 Oct 2019 02:56 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
मिर्था मुनोज - फोटो : Twitter
उम्र हमारी कमजोरी नहीं हो सकती। न ही ये हमें कुछ नया सीखने, कुछ नया करने से रोक सकती है। इन बातों को 70 साल की मिर्था मुनोज ने सच कर दिखाया है। मिर्था ने डेथ रेस (Death Race) जीती है। इतना ही नहीं, इस रेस की तैयारी और इसे जीतने तक का उनका सफर हर शख्स को जोश, गर्व प्रेरणा और उल्लास से भर देने वाला है। आगे पढ़ें, मिर्था की कहानी और जानें क्या होती है डेथ रेस।
विज्ञापन

2 of 7
मिर्था मुनोज - फोटो : Facebook
अब से करीब पांच साल पहले मिर्था के बेटे की मृत्यु हो गई। इस घटना ने उन्हें पूरी तरह तोड़ दिया। वो डिप्रेशन में जाने लगीं। मिर्था की हालत इतनी बिगड़ गई थी कि उन्हें मनोचिकित्सक का सहारा लेना पड़ रहा था।
विज्ञापन

3 of 7
मिर्था मुनोज - फोटो : Twitter
मिर्था को नई जिंदगी तब मिली जब उन्हें उनके पड़ोस के एक परिवार से साइकिलिंग का आइडिया मिला। 65 की उम्र में मिर्था ने साइकिलिंग सीखनी शुरू की। इस नए जुनून ने उन्हें नई जिंदगी दी।

4 of 7
मिर्था मुनोज - फोटो : Twitter
कुछ ही सालों में मिर्था का खुद पर विश्वास इतना बढ़ गया कि उन्होंने डेथ रेस में हिस्सा लेने की ठान ली। इसके लिए लगातार मेहनत और प्रैक्टिस की। आखिरकार मिर्था ने इस रेस सिर्फ हिस्सा ही नहीं लिया, बल्कि इसमें जीत भी हासिल की।

आगे पढ़ें, क्या है डेथ रेस?

विज्ञापन

5 of 7
मिर्था मुनोज - फोटो : सोशल मीडिया
डेथ रेस कई जगहों पर अलग-अलग रूप में आयोजित की जाती है। मिर्था ने दक्षिणी अमेरिका व बोलिविया की साइकिल रेस में हिस्सा लिया। ये रेस उस जगह होती है जिसे डेथ रोड कहा जाता है।

आगे पढ़ें, कैसी है ये डेथ रोड

विज्ञापन

6 of 7
डेथ रेस - फोटो : Twitter
यह डेथ रोड करीब 11 हजार फीट की ऊंचाई पर बनी है। यह दुनिया की सबसे खतरनाक सड़क कही जाती है। घने जंगल से घिरी से सड़क संकरी और सीधी ढलान वाली है। कई जगहों पर सड़के के किनारे रेलिंग तक नहीं है। भारी बारिश और बर्फबारी के दौरान यहां भूस्खलन का खतरा भी बना रहता है।

ये भी पढ़ें : ये दो महिलाएं अंतरिक्ष में बनाने जा रही हैं इतिहास, जारी किया दिलचस्प वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डेथ रेस - फोटो : सोशल मीडिया
1930 में ये सड़क बनी। तब से कई हादसों में यहां हजारों लोगों की जान जा चुकी है। लेकिन मिर्था ने इस खरतनाक सड़क पर 60 किमी साइकिल चलाकर हर किसी को हैरान कर दिया। मिर्था खुद भी बोलिविया की रहने वाली हैं।

ये भी पढ़ें : कौन थी Blue Girl? जिसने इस देश की सोच बदलने के लिए खुद को किया आग के हवाले
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें