फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WBJEE 2021: पश्चिम बंगाल जेईई काउंसलिंग के फर्स्ट राउंड का सीट आवंटन परिणाम जारी, यहां देखें सूची

Mon, 04 Oct 2021 04:02 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

जेईई मेन आरक्षित सीटों के माध्यम से सभी छात्र जो आर्किटेक्चर कोर्स में प्रवेश लेना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in है।
विज्ञापन
1 of 4
WBJEE 2021 - फोटो : स्क्रीन शॉट
वेस्ट बंगाल ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन बोर्ड WBJEE फर्स्ट राउंड काउंसलिंग सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2021 को जारी करने के लिए कमर कस चुका है। पहले दौर का रिजल्ट सोमवार, 04 अक्तूबर, 2021 को जारी हो गया है। वेस्ट बंगाल जेईई बोर्ड द्वारा अपनी वेबसाइट काउंसलिंग का आधिकारिक परिणाम घोषित कर दिया गया है। सभी छात्र जो जेईई मेन आरक्षित सीटों के माध्यम से आर्किटेक्चर कोर्स में प्रवेश लेना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in है।
उम्मीदवारों ने पहले ही 30 सितंबर, 2021 तक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से कॉलेज और ब्रांच को लेकर अपनी पसंद को लॉक कर दिया है। सीट स्वीकृति शुल्क पोर्टल अभी भी खुला है और सीट स्वीकृति शुल्क का भुगतान करने का अंतिम दिन 09 अक्तूबर, 2021 है। यहां पहले दौर के सीट आवंटन परिणाम WBJEE 2021 परिणाम देखने के आसान चरण बताए गए हैं। इसे जांचने के लिए, उम्मीदवारों को अपने नाम, रोल नंबर और पासवर्ड के साथ तैयार रहना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 4
JEE MAIN 2021 - फोटो : अमर उजाला
WBJEE 2021 First Round Seat Allotment Result जानने का तरीका
  • योग्य उम्मीदवारों को पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर जाना होगा।
  • होम पेज पर 'उम्मीदवार के लॉगिन सेक्शन' में जाएं और WBJEE से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर उम्मीदवारों को दूसरी विंडो पर भेज दिया जाएगा जहां उन्हें क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा और लॉग इन करने के लिए सुरक्षा पिन दर्ज करना होगा।
  • उम्मीदवारों को यह भी सलाह दी जाती है कि वे भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंट आउट ले लें।
 
विज्ञापन

3 of 4
WBJEE 2021 - फोटो : अमर उजाला
दूसरी आवंटन सूची 13 को आएगी
काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, दूसरा आवंटन परिणाम 13 अक्तूबर, 2021 को घोषित किया जाना है। इसके बाद उम्मीदवारों को 5000 रुपये प्रति सीट स्वीकृति शुल्क रुपये का भुगतान करना होगा। उम्मीदवार निर्धारित समय के भीतर आवंटन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यदि वे ऊपर बताए गए चरणों को ठीक से करने में विफल रहते हैं, तो यह आवंटित सीट को रद्द कर सकता है। अधिक अपडेट के लिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर नजर बनाए रखें।
विज्ञापन

4 of 4
जेईई-एडवांस की परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
WBJEE 2021 का काउंसलिंग शेड्यूल
 
गतिविधि अवधि
राउंड 1 पंजीकरण, शुल्क भुगतान, विकल्प भरना और च्वॉइस लॉकिंग 28 से 30 सितंबर, 2021
WBJEE 2021  राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम 04 अक्तूबर 2021
सीट स्वीकृति शुल्क का भुगतान, दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश के लिए आवंटित संस्थानों को रिपोर्टिंग अक्तूबर 04 से 09, 2021
राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम 13 अक्तूबर, 2021
दस्तावेज सत्यापन और उम्मीदवार द्वारा प्रवेश और वापसी के लिए आवंटित संस्थानों को रिपोर्ट करना 22 से 26 अक्तूबर, 2021
WBJEE 2021 मॉप-अप राउंड का विकल्प, मॉप-अप राउंड फीस का भुगतान, च्वॉइस फिलिंग, च्वाइस लॉकिंग 01 से 04 नवंबर, 2021
मॉप-अप राउंड सीट आवंटन परिणाम 08 नवंबर, 2021
सीट स्वीकृति शुल्क का भुगतान, दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश के लिए आवंटित संस्थानों को रिपोर्टिंग 09 से 11 नवंबर, 2021


आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें