उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की परीक्षा आज राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित हुई है। करीब पांच लाख अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए हैं। परीक्षा के बाद हर किसी के मन में ये सवाल होता है कि कटऑफ क्या हो सकता है? आपकी ये मुश्किल आसान कर रहे हैं श्याम सुंदर पाठक (असिस्टेंट कमिश्नर -PCS नोएडा)। खुद उत्तराखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की पीएससी परीक्षा मेें कई बार सफलता प्राप्त कर चुके श्याम सुंदर पाठक ने UPPSC की प्रारंभिक परीक्षा को लेकर उम्मीदवारों के लिए कटऑफ से संबंधित महत्वपूर्ण बातें साझा की हैं। जानें उन्होंने क्या कहा..