फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2025: कम मार्क्स पर भी मिल सकता है मौका, ये हैं छात्रों के पास मौजूद विकल्प

Sun, 20 Apr 2025 01:49 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Board Result 10th-12th 2025: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के मन में एक सवाल जरूर घूम रहा है कि अगर नंबर उम्मीद से कम आए तो क्या करें? घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि बोर्ड छात्रों को कई ऐसे विकल्प देता है जिनकी मदद से वे अपने अंकों के सुधार सकते हैं। आइए विस्तार से जानें..

यहां पढ़ें लाइव अपडेट

विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 का सभी छात्रों को बेसब्री से इंतजार है, लेकिन इस बीच बहुत से छात्रों के मन में यह भी चिंता है कि अगर परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा तो आगे क्या होगा? क्या करियर की रफ्तार रुक जाएगी? दरअसल, कम अंक आने का मतलब यह बिल्कुल नहीं कि आपके पास कोई विकल्प नहीं है।

यूपी बोर्ड छात्रों को ऐसे कई मौके देता है, जिनसे वे अपने अंकों को सुधार सकते हैं या किसी अन्य रास्ते से आगे की पढ़ाई और करियर की योजना बना सकते हैं। आइए जानते हैं, अगर आपको उम्मीद से कम नंबर मिलते हैं, तो आप क्या कर सकते हैं। 

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें

यह भी पढ़ें: यूपी बोर्ड परीक्षा में फेल हो गए तो क्या होगा? समझें ग्रेस मार्क्स से कैसे मिलेगा फायदा
 
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

स्क्रूटनी या पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करें

अगर किसी छात्र को लगता है कि किसी विषय में उसे अपेक्षा से कम अंक मिले हैं या उसकी कॉपी की जांच में कोई गलती हुई है, तो वह स्क्रूटनी यानी पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकता है। इस प्रक्रिया में उस विषय की उत्तरपुस्तिका को दोबारा जांचा जाता है, ताकि यह देखा जा सके कि किसी उत्तर को छोड़ा तो नहीं गया, अंक सही जोड़े गए हैं या नहीं, और मूल्यांकन ठीक से हुआ है या नहीं। इसके लिए बोर्ड प्रति विषय एक निर्धारित शुल्क लेता है, जो आमतौर पर 500 रुपये के आस-पास होता है। यह आवेदन रिजल्ट जारी होने के कुछ दिनों बाद शुरू होता है।
 
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

कम्पार्टमेंट परीक्षा का विकल्प

यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जाता है, तो उसे साल बर्बाद करने की जरूरत नहीं होती। यूपी बोर्ड ऐसे छात्रों को कम्पार्टमेंट परीक्षा देने का मौका देता है। यह परीक्षा कुछ महीनों बाद आयोजित की जाती है और इसमें छात्र उन्हीं विषयों की परीक्षा देते हैं जिनमें वे फेल हुए थे।

अगर छात्र इस परीक्षा को पास कर लेता है, तो उसे उसी वर्ष पास माना जाता है और उसकी अंकतालिका में पास लिखा जाता है। यह विकल्प छात्रों के लिए राहतभरा होता है, क्योंकि वे अगले साल तक इंतजार किए बिना ही अपना साल बचा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: यूपी बोर्ड के रिजल्ट का इंतजार, सबसे पहले रिजल्ट देखने के लिए अभी यहां करें पंजीकरण

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

ग्रेस मार्क्स सिस्टम

ग्रेस मार्क्स का उद्देश्य छात्रों को थोड़े से अंक कम होने पर पास करने का अवसर देना है। यदि कोई छात्र किसी विषय में पास होने के लिए जरूरी अंक (जैसे 33 अंक) से कुछ अंक कम प्राप्त करता है, तो उसे बोर्ड की तरफ से कुछ अतिरिक्त अंक मिल सकते हैं, जिससे वह पास हो सकता है।

उदाहरण के तौर पर, यदि किसी छात्र ने 31 या 32 अंक प्राप्त किए हैं और पास होने के लिए 33 अंक चाहिए, तो उसे ग्रेस मार्क्स देकर पास घोषित किया जा सकता है। यह प्रक्रिया बोर्ड की नीतियों और शर्तों के तहत की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

अगली बार दोबारा परीक्षा देने का विकल्प

यदि छात्र किसी कारण से पूरी तरह से फेल हो गया है या वह अपने अंकों से संतुष्ट नहीं है, तो वह अगले साल दोबारा परीक्षा में बैठ सकता है। इस विकल्प को री-अपीयर या इम्प्रूवमेंट परीक्षा भी कहा जाता है। इसमें छात्र पूरी तैयारी के साथ फिर से परीक्षा देकर बेहतर अंक प्राप्त करने की कोशिश कर सकता है।

यह विकल्प उन छात्रों के लिए उपयोगी होता है जो उच्च शिक्षा या किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए अच्छे अंकों की आवश्यकता महसूस करते हैं और अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें