फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड एग्जाम 2021: जानिए, इस साल दसवीं परीक्षा के लिए कितने छात्रों ने किया है आवेदन

Thu, 18 Mar 2021 05:26 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
यूपी बोर्ड परीक्षा 2021 - फोटो : अमर उजाला
UP Board Exam 2021: उत्तर प्रदेश बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षाएं 24 अप्रैल से शुरू होने वाली हैं। दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 24 अप्रैल से लेकर 10 मई तक होंगी। बोर्ड परीक्षाओं के दौरान कोरोना वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा। छात्रों को मास्क पहनकर और उचित शारीरिक दूरी के नियम का पालन करते हुए बोर्ड परीक्षाएं देनी होंगी। गौरतलब है कि इस साल वैश्विक कोरोना महामारी की वजह से यूपी बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा देरी से हो रही है। दसवीं कक्षा की परीक्षा का विस्तृत टाइम टेबल जारी हो चुका है।

इस साल बोर्ड परीक्षाओं के लिए पिछले साल के मुकाबले परीक्षा केंद्रों की संख्या में इजाफा किया है। दसवीं बोर्ड की परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 8 बजे से लेकर 11.15 बजे तक होगी और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक होगी।

इसे भी पढ़ें-यूपी बोर्ड : अगर आपके घर में भी है 10वीं का छात्र, तो यह डेटशीट आएगी उसके काम
 
विज्ञापन

2 of 3
यूपी बोर्ड परीक्षा 2021 - फोटो : amar ujala
दसवीं परीक्षा  के लिए 29 लाख से ज्यादा छात्रों ने किया है पंजीकरण
इस साल दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए 29 लाख से ज्यादा छात्रों ने पंजीकरण किया है। दसवीं कक्षा के लिए कुल 29, 94, 312 विद्यार्थियों ने पंजीकरण किया है। बोर्ड के सचिव दिव्य कांत शुल्का का कहना है कि इस साल 10वीं और 12वीं परीक्षाओं के लिए कुल 56, 03, 813 छात्रों ने पंजीकरण किया है।  कुल 8514 परीक्षा केंद्रों पर दसवीं व बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन होगा।

इसे भी पढ़ें-यूपी बोर्ड एग्जाम 2021: 8 हजार से ज्यादा केंद्रों पर होगी इस साल दसवीं-बारहवीं की परीक्षा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
up board - फोटो : Amar Ujala Graphics
गौरतलब है कि बोर्ड परीक्षा के लिए स्कूलों में सीसीटीवी, वायस रिकॉर्डर और राउटर लगाए जाएंगे। सीसीटीवी परीक्षा की निगरानी और वायस रिकॉर्डर एवं राउटर वेबकास्टिंग के लिए लगाए जाएंगे। बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुट गया है। पिछले साल बोर्ड ने 7784 परीक्षा केंद्रों पर दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं आयोजित की थी। इस साल परीक्षा केंद्रों की संख्या में इजाफा किया गया है। इस साल वैश्विक कोरोना महामारी की वजह से दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं देरी से शुरू हो रही हैं। परीक्षाओं के आयोजन के दौरान कोविड-19 से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा। शैक्षणिक वर्ष 2018-19 में दसवीं और बारहवीं कक्षा के लिए 57,95,765 छात्रों ने पंजीकरण किया था। वहीं, 2017-18 में 66,37,018 छात्रों ने पंजीकरण किया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें