केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा 3 जून 2021 को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक बारहवीं के ज्योग्राफी विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। सत्र 2020-21 में 15 ऑब्जेक्टिव सवाल, ग्राफ और शॉर्ट सोर्स पर आधारित दो सवाल और सेक्शन सी में 10 सवाल पूछे जाएंगे। इसके अलावा मैप पर आधारित दो सवाल भी प्रश्न पत्र में आएंगे। बता दें अब इस विषय की तैयारी के लिए तीन महीने से भी कम का समय बचा है।
ऐसे में अमर उजाला आपके लिए एक विशेष सीरीज की शुरुआत कर रहा है। जिसमें प्रत्येक दिन एक्सपर्ट्स विषय अनुसार पुख्ता तैयारी करने के लिए टिप्स देंगे। इसी कड़ी में आज भूगोल विषय के एक्सपर्ट सरिता सिंह आपको ज्याेग्राफी (भूगोल) पर आधारित सवालों की तैयारी करने के लिए खास टिप्स दे रही हैं। अगर आप भूगोल के विद्यार्थी हैं तो यह खबर आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।