UP Board Compartment & Improvement Exam 2022: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज (UPMSP) की ओर से यूपी बोर्ड (UP Board) कंपार्टमेंट परीक्षा 2022 की तिथियों का एलान कर दिया गया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षाओं (UP Board Compartment Exam) का आयोजन इसी माह किया जाएगा। यूपीएमएसपी की ओर से यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा का परिणाम 18 जून, 2022 को घोषित किया गया था। इस साल पंजीकृत 51,92,689 छात्रों में से 47,75,749 छात्र परीक्षाओं में सम्मिलित हुए थे। यूपी बोर्ड की ओर से हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में किन्हीं कारणों से एक विषय या दो विषय में अनुत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए इंप्रवूमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका दिया जाता है।