up board exam 2023
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
UP Board Exam 2023 यूपी बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी से मार्च तक
यूपी बोर्ड परीक्षा 10वीं और 12वीं दोनों के लिए 16 फरवरी, 2023 से शुरू होने वाली हैं। यूपीएमएसपी मैट्रिक बोर्ड परीक्षा तीन मार्च, 2023 को समाप्त होगी और इंटर मीडिएट बोर्ड परीक्षा चार मार्च, 2023 को समाप्त होगी। यूपी बोर्ड मैट्रिक यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 10 जनवरी, 2023 को दोनों कक्षाओं 10वीं, 12वीं के लिए इंटर बोर्ड परीक्षा टाइम-टेबल एक साथ जारी किया गया था। अब, मैट्रिक और इंटरमीडिएट के लिए यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 में उपस्थित होने की तैयारी कर रहे उम्मीदवार अपने बोर्ड परीक्षा के प्रवेश पत्र प्राप्त करने का इंतजार कर रहे हैं।