UP Board Exam 2020: उत्तर प्रदेश की बोर्ड परीक्षाएं समय रहते संपन्न हो गई हैं। अब छात्रों की सबसे बड़ी दुविधा यह है कि 12वीं के बाद कहां दाखिला लिया जाए। वैसे तो हर छात्र की चाहत होती है कि उसे देश व दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय में पढ़ने का मौका मिले पर उसके लिए सही जानकारी होना भी बेहद जरूरी है।
विदेश जाकर पढ़ने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन विदेश जाने से पहले कई पहलुओं पर रिसर्च करना जरूरी है। ये जानना भी जरूरी है कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में किन-किन का नाम है। 2019 में क्यूएस रैंकिंग (Quacquarelli Symonds - QS Ranking) लिस्ट जारी हुई, जिसमें शामिल टॉप पाच संस्थान के नाम हम आपको आगे की स्लाइड में बता रहे हैं। नाम के अलावा आप उनकी फीस की जानकारी भी ले सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
स्विस फेडरल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी
- फोटो : ETH Zurich
स्विस फेडरल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (ETH Zurich)
क्यूएस ग्लोबल वर्ल्ड रैंकिंग में स्विट्जरलैंड के इस संस्थान को छठा स्थान मिला है। यहां की फीस अमेरिकी व ब्रिटिश संस्थानों की तुलना में काफी कम है। यहां की औसत फीस करीब दो हजार अमेरिकी डॉलर (करीब 1.5 लाख रुपये) है।
विज्ञापन
3 of 6
कैंब्रिज यूनिवर्सिटी
- फोटो : Wiki
यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज (Cambridge University)
कैंब्रिज यूनिवर्सिटी को क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग में सातवां स्थान मिला है। इस विश्वविद्यालय ने भी कई नोबेल विजेता और ब्रिटेन में कई प्रधानमंत्री दिए हैं।
4 of 6
यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन
- फोटो : UCL
यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (University College London)
क्यूएस के अनुसार, 1826 में स्थापित यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन दुनिया का आठवां सर्वश्रेष्ठ शैक्षणिक संस्थान है। यहां की औसत फीस 12-14 हजार अमेरिकी डॉलर (करीब 8.5 से 10 लाख रुपये) है।
विज्ञापन
5 of 6
इंपीरियल कॉलेज लंदन
- फोटो : Imperial College
इंपीरियल कॉलेज लंदन (Imperial College London)
क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग में नौवें स्थान पर इंपीरियल कॉलेज लंदन है, जिसकी स्थापना 1851 में की गई थी। इस संस्थान की औसत फीस करीब 12-14 हजार अमेरिकी डॉलर (करीब 8.5 से 10 लाख रुपये) है।
दुनिया के टॉप-10 में अंतिम पायदान पर है यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो। 1856 में इसकी स्थापना की गई थी। यहां की औसत फीस करीब 50 से 52 हजार अमेरिकी डॉलर (करीब 35-36 लाख रुपये) के बीच है।