फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board 10th 12th Result 2022: यूपी बोर्ड इंटर रिजल्ट का इंतजार खत्म! तो इस दिन जारी हो सकता है 12वीं का परिणाम, पढ़ें अपडेट

Fri, 10 Jun 2022 09:43 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Board Result 2022 Class 12 Result : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा। परिषद की ओर से रिजल्ट जारी करने को लेकर संभावित तारीख की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई। पढ़ें अपडेट
विज्ञापन
1 of 7
यूपी बोर्ड परिणाम 2022 - फोटो : Self
UP Board Result 2022 Class 12 Result : उत्तर प्रदेश बोर्ड के परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए राहत की खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा।

परिषद की ओर से रिजल्ट जारी करने को लेकर संभावित तारीख की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई। लेकिन, जानकारी मिली है कि रिजल्ट की घोषणा अगले सप्ताह में कर दी जाएगी। सूत्रों ने परिणाम के एलान की संभावित तारीख भी बता दी है।   
विज्ञापन

2 of 7
UP Board Result 2022 - फोटो : अमर उजाला।
यूपीएमएसपी (UPMSP) के कार्यालय में पदस्थ विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट (UP Board Inter) यानी कक्षा 12वीं का रिजल्ट जून के दूसरे या तीसरे सप्ताह में यानी 11 जून से 15 जून के मध्य जारी किया जा सकता है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि यूपी बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं के लिए रिजल्ट जारी करने की आधिकारिक तारीख की घोषणा एक-दो दिन में कर दी जाएगी। 
विज्ञापन

3 of 7
यूपी बोर्ड 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
UP Board Exam : 51.92 लाख ने कराया था रजिस्ट्रेशन, 48 लाख ने दी परीक्षा
इस साल उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए लगभग 51,92,689 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें 27,81,654 परीक्षार्थी हाई स्कूल के थे और 24,11,035 परीक्षार्थी इंटरमीडियट यानी कक्षा 12वीं के थे। हालांकि, इनमें से लगभग 48 लाख छात्र यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 में शामिल हुए हैं। 

4 of 7
यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला
UP Board Exam Result : ठप हो सकती है यूपीएमएसपी की वेबसाइट 
यूपी बोर्ड की ओर से इस बार 48 लाख से अधिक विद्यार्थियों का परिणाम जारी किया जाना है। इसलिए, लाखों अभिभावक और विद्यार्थी रिजल्ट की तारीख जानने के लिए लगातार यूपीएमएसपी की वेबसाइट को लगातार विजिट कर रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि रिजल्ट के दिन यूपी बोर्ड की वेबसाइट क्रैश यानी ठप हो सकती है। इस स्थितिं में छात्रों और अभिभावकों को खासी परेशानी उठानी पड़ सकती है।  
 
विज्ञापन

5 of 7
UP Board Result - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
UP Board Exam रिजल्ट जारी होने के बाद जरूर करें यह काम
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद विद्यार्थी अगली कक्षाओं में दाखिले के लिए अपनी अंकतालिका और माइग्रेशन सर्टिफिकेट जरूर प्राप्त कर लें। अन्यथा बाद में देरी के कारण उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यूपीएमएसपी की ओर से यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 की तारीख भी जल्द ही घोषित की जाने वाली है। 
विज्ञापन

6 of 7
UP Board Results 2022 - फोटो : Amar Ujala
यूपी इंटरमीडिएट परिणाम कहां देखें?
यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं कक्षा के परिणाम 2022 आधिकारिक वेबसाइट results.upmsp.edu.in के साथ ही अमर उजाला की रिजल्ट वेबसाइट - results.amarujala.com पर भी देखे जा सकते हैं। 

यूपीएमएसपी 10वीं, 12वीं की मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें?
यूपी बोर्ड परिणाम 2022 के जारी होने के बाद कक्षा 10वीं या 12वीं की मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए upmsp.edu.in विजिट करें। छात्रों के पास नामांकन / पंजीकरण संख्या होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Board Result 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
  • मोबाइल पर सीधे यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट मोबाइल पर पाने के लिए यहां High School Result पर क्लिक करें। 
 
  • मोबाइल पर सीधे यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट मोबाइल पर पाने के लिए यहां Intermediate Result पर क्लिक करें।  


 
  • यूपी बोर्ड रिजल्ट संबंधी और अन्य लेटेस्ट खबरें पढ़ने के लिए वेबसाइट Amarujala.Com विजिट करें। 
 
  • यूपी बोर्ड से जुड़ी खबरें अंग्रेजी में पढ़ने के लिए Results.Amarujala.Com क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें