फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK Board Result 2023: उत्तराखंड बोर्ड 12वीं में छात्राओं ने मारी बाजी, रिजल्ट में आगे तो टॉप 3 में भी वर्चस्व

Thu, 25 May 2023 05:17 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Uttarakhand Board Result 2023 Out UBSE Result Analysis: उत्तराखंड बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम गुरुवार, 25 मई को जारी किया गया। इस साल कक्षा 12वीं में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 80.98 फीसदी रहा है।  
विज्ञापन
1 of 4
Uttarakhand Board Result 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Uttarakhand Board Result 2023 Out UBSE Result Analysis: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद यानी उत्तराखंड बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम गुरुवार, 25 मई को जारी किया गया। इस साल कक्षा 12वीं में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 80.98 फीसदी रहा है।  
उत्तराखंड बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षा में 1,23,945 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, इनमें से परिणाम में 1,00,380 परीक्षार्थी सफल रहे हैं। परीक्षा परिणाम में लड़कों का पास प्रतिशत 78.48 फीसदी तो लड़कियों का पास प्रतिशत 83.49 फीसदी रहा है।  
विज्ञापन

2 of 4
उत्तराखंड बोर्ड - फोटो : self

UK Board Result 2023: ये हैं 12वीं के टॉपर

तनु चौहान, यूएसनगर - 97.60 प्रतिशत अंक

हिमानी, उत्तरकाशी - 97.00 प्रतिशत अंक

राज मिश्रा, यूएसनगर - 96.60 प्रतिशत अंक

 

विज्ञापन

3 of 4
UK Board 10th 12th Result - फोटो : Amar Ujala

UK Board Result 2023: एक नजर में कक्षा 12वीं का रिजल्ट

  • पंजीकृत छात्रों की कुल संख्या : 1,27,324
  • उपस्थित छात्रों की कुल संख्या : 1,23,945
  • उत्तीर्ण छात्रों की कुल संख्या : 1,00,380
  • कुल उत्तीर्ण प्रतिशत : 80.98%
  • लड़कों का पास प्रतिशत :78.48%
  • लड़कियों का पास प्रतिशत : 83.49%
विज्ञापन

4 of 4
उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

Uttarakhand Board Result ऐसे कर सकते हैं चेक

  1. उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट यानी ubse.uk.gov.in पर जाएं।
  2. या अमर उजाला की रिजल्ट वेबसाइट पर जाने के लिए यहां MY Results Plus Results.Amarujala.Com पर क्लिक करें। 
  3. यूके बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  4. आवश्यक विवरण भरें और सबमिट टैब पर क्लिक करें।
  5. परिणाम पीडीएफ प्रदर्शित किया जाएगा, पीडीएफ को ध्यान से देखें।
  6. रिजल्ट डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें