फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC NET 2018 की परीक्षा हुई रद्द, इस हफ्ते आ सकती है नई तारीख

Wed, 11 Jul 2018 03:34 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
UGC NET 2018 की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद सेंटर पर यूजीसी नेट की परीक्षा रद्द कर दी है। सीबीएसई ने यहां फिर से परीक्षा कराने का फैसला किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
यूजीसी नेट 2018 का सेकेंड पेपर यहां के एक सेंटर पर देरी से वितरित हुआ था। जिसके बाद 600 से ज्यादा अभ्यर्थियों ने पेपर के वितरण में देरी का जोरदार विरोध किया था। विरोध के बाद सीबीएसीई को परीक्षा रद्द करना पड़ा था। यही नहीं कुछ जगहों पर तो पेपर लीक होने की खबरें भी थीं।
विज्ञापन

3 of 4
इलाहाबाद के बमरौली के एसपी कॉन्वेंट स्कूल में पेपर लीक किया गया था। इन खबरों के बीच सीबीएसई ने पेपर-2 को रद्द करते हुए फिर से परीक्षा आयोजित कराने का फैसला किया है। माना जा रहा है कि एक हफ्ते के भीतर परीक्षा आयोजित की जा सकती है। 
विज्ञापन

4 of 4
यूजीसी नेट के अभ्यर्थियों को ई-मेल और एसएमएस के जरिए फिर से परीक्षा के बारे में सूचित किया जाएगा। सीबीएसई अपनी वेबसाइट cbse.nic.in पर इस बारे में सूचना एक या दो दिनों में रिलीज कर सकती है। साथ ही फिर से परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र भी जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें