फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेटिंग के लिए सबसे पॉपुलर है ये एप, करोड़ों लोगों को दिला चुका है परफेक्ट पार्टनर

Thu, 12 Jul 2018 09:59 AM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आज के वक्त में Tinder सबसे लोकप्रिय डेटिंग एप है। आप भी डेटिंग के लिए पार्टनर की तलाश कर रहे हैं तो ये ऐप आपके लिए ही है। अगर टिंडर आपके लिए नया है और कई फीचर्स आपको समझ नहीं आ रहे हैं तो हम आपको बताते हैं कि कैसे इसे ऑपरेट करें।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
टिंडर एप करें डाउनलोड
गूगल प्ले स्टोर या एप्पल एप स्टोर से सबसे पहले इस एप को डाउनलोड करें। एप को ओपन करें और मोबाइल नंबर या फेसबुक से लॉगइन करें। फेसबुक से अकाउंट बनाना ज्यादा आसान है क्योंकि इससे आपकी जानकारी एप में सिंक हो जाती है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रोफाइल क्रिएट करें
प्रोफाइल आइकन पर जाकर गियर आइकन पर क्लिक करें। इसके बाद आप एप की सेटिंग में पहुंच जाएंगे जहां आपको कुछ ऑपशन्स मिलेंगे। डिस्कवरी सेटिंग में जाकर यूजर्स को लोकेशन, डिस्टेंस, एज और जेंडर देना होगा। यूजर्स editing your profile में जाकर edit info पर क्लिक करें। यहां आप अपनी जॉब, कंपनी, स्कूल आदि की जानकारी भर सकते हैं। साथ ही फोटो भी बदल सकते हैं।

4 of 5
यूजर्स का प्रोफाइल होगा शो
एप में आपको एक flame shaped सेक्शन भी मिलेगा। यहां दूसरे यूजर्स की प्रोफाइल देखने को मिलेगी। यूजर्स किसी भी प्रोफाइल को रिजेक्ट या सुपरलाइक कर सकते हैं। साथ ही सेंडिंग मैसेज का विकल्प भी मिलता है। किसी भी अन्य यूजर से मैच होने के बाद मैसेज आइकन पर क्लिक करें। यहां उन सभी दूसरे यूजर्स की प्रोफाइल शो होगी जो आपकी प्रोफाइल से मैच करती है। आप अपने इंटरेस्ट के मुताबिक किसी से भी चैट कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऐसे उठाएं टिंडर की सभी सुविधाओं का लाभ
टिंडर में आप हर 12 घंटे में 100 दाईं ओर स्वाइप या लाइक कर सकते हैं। इसके अलावा भी कई फीचर्स हैं जो फ्री यूजर्स के लिए नहीं हैं। अगर आप भी टिंडर की सारी सुविधाओं का लाभ उठाना चाहते हैं तो टिंडर प्लस और टिंडर गोल्ड की मेंबरशिप ले सकते हैं। इससे अनिलिमिटेड राइट स्वाइप, हर महीने एक बूस्ट और 5 सुपरलाइक का ऑप्शन मिलेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें