शिक्षकों का प्रभाव हम सभी के जीवन पर होता है। आज हम जीवन में जो कुछ भी कर रहे हैं, उसमें कहीं न कहीं हमारे शिक्षकों का भी योगदान है। देश दुनिया की कई प्रसिद्ध हस्तियों ने भी इस बात को माना है और अपनी कहानियां साझा की हैं।
सचिन तेंदुलकर, प्रणब मुखर्जी से लेकर बराक ओबामा और बिल गेट्स तक... इन सभी बड़ी शख्सियतों ने अपने उन शिक्षकों के बारे में खुल कर बात की है। बताया है कि कैसे उनके शिक्षकों ने उन्हें बड़ा इंसान बनने, बड़ी पहचान दिलाने में मदद की है। यहां हम आपको ऐसी ही कुछ शख्सियतों और उनके शिक्षकों की वो कहानियां बता रहे हैं जो उन्होंने खुद शेयर की हैं।