फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुषमा स्वराजः ऐसे तय किया कॉलेज की छात्र नेता से भारत की विदेश मंत्री तक का सफर

Wed, 07 Aug 2019 12:43 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
सुषमा स्वराज - फोटो : अमर उजाला
पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का 67 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। मंगलवार, 6 अगस्त की रात ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (एम्स), नई दिल्ली में उन्होंने अंतिम सांस ली। बहुमुखी प्रतिभा की धनी सर्वमान्य नेता को उनके व्यक्तित्व, देशभक्ति, सूझबूझ और कार्यों के लिए देश हमेशा याद रखेगा। 

काफी कम उम्र में स्वराज ने देश की राजनीति में मुकाम पाया। क्या आप जानते हैं कि एक कॉलेज में एक छात्र नेता से लेकर भारत की विदेश मंत्री बनने तक का सफर सुषमा स्वराज ने कैसे तय किया?  कितने उतार-चढ़ाव देखे? आगे पढ़ें, सुषमा ने कैसे चढ़ी सफलता की सीढ़ियां...
विज्ञापन

2 of 8
Sushma Swaraj with Geeta - फोटो : PTI
कॉलेज की शिक्षा
  • सुषमा ने हरियाणा के अंबाला कैंट स्थित सनातन धर्म कॉलेज से संस्कृत और पॉलिटिकल साइंस में बैचलर डिग्री ली। 
  • उसके बाद उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय में लॉ की डिग्री के लिए दाखिला लिया।
  • इस दौरान हरियाणा के भाषा विभाग द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में सुषमा ने लगातार तीन वर्षों तक 'बेस्ट हिंदी स्पीकर' का खिताब जीता।
विज्ञापन

3 of 8
सुषमा स्वराज - फोटो : ANI
करियर
  • लॉ की पढ़ाई पूरी करने के बाद सुषमा स्वराज ने सुप्रीम कोर्ट में वर्ष 1973 में वकालत शुरू की। तब वह महज 21 साल की थीं।
  • हालांकि सुषमा ने 1970 के दशक में ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साछ जुड़कर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत भी कर दी थी।
  • जेपी मूवमेंट में भी सुषमा की सक्रिय भागीदारी रही। फिर इमरजेंसी खत्म होने के बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की।

4 of 8
sushma swaraj
राजनीतिक करियर
  • सुषमा 1977 से 1982 तक और फिर 1987 से 1990 तक हरियाणा विधानसभा की सदस्य रहीं। जुलाई 1977 में सुषमा जनता पार्टी में राज्य कैबिनेट मंत्री बनीं थीं। तब उनकी उम्र 25 वर्ष थी। 
  • फिर 1987 से लेकर 1990 तक वह हरियाणा की शिक्षा मंत्री रहीं।
  • 1979 में 27 साल की उम्र में वह हरियाणा में जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष बनी थीं।
विज्ञापन

5 of 8
सुषमा स्वराज - फोटो : PTI
दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में सुषमा
  • 1996 में सुषमा स्वराज दक्षिणी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुनी गईं। लेकिन उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया और 13 अक्टूबर, 1998 को दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं।
  • हालांकि दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल सिर्फ 53 दिनों का रहा। 3 दिसंबर 1998 को उन्हें इस पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
विज्ञापन

6 of 8
sushma swaraj, amitabh bachchan - फोटो : social media
  • सूचना एवं प्रसारण मंत्री के रूप में सुषमा
  • सुषमा ने दूसरी बार मार्च 1998 में दक्षिणी दिल्ली से ही चुनाव जीता और सांसद बनीं। 
  • 12वीं लोकसभा के दौरान वाजपेयी सरकार में सुषमा स्वराज ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री के रूप में शपथ ली। इस दौरान उनके पास दूरसंचार मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार भी था।
  • इस दौरान उन्होंने फिल्म प्रोडक्शन को इंडस्ट्री घोषित करने का बड़ा फैसला लिया। इसके कारण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री बैंक फाइनांस के योग्य हो पाई।
  • उन्होंने विश्वविद्यालयों व अन्य संस्थानों में कम्युनिटी रेडियो की भी शुरुआत कराई।
विज्ञापन

7 of 8
सुषमा स्वराज
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के रूप में सुषमा
  • जनवरी 2003 में सुषमा स्वराज केंद्र सरकार में स्वास्थ्य, परिवार नियोजन एवं संसदीय मालमों की मंत्री बनाई गई थीं।
  • वह मई 2004 तक इस पद पर बनी रहीं।

ये भी पढ़ें : सुषमा स्वराज की वो पांच खूबियां, जिन्हें अपनाकर आप भी महसूस करेंगे बदलाव

विज्ञापन

8 of 8
sushma swaraj
विदेश मंत्री के रूप में सुषमा
  • मई 2014 से लेकर मई 2019 तक सुषमा स्वराज भारत की विदेश मंत्री रहीं।
  • इंदिरा गांधी के बाद विदेश मंत्रा का प्रभार पाने वाली सुषमा दूसरी महिला मंत्री थीं।
ये भी पढ़ें : राजनीति में आने से पहले ऐसा था सुषमा स्वराज का करियर, जानें कैसी थीं हमारी पूर्व विदेश मंत्री
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें