फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC Success Story: घोटाला उजागर किया तो मारी गईं 7 गोलियां, यूपी के रिंकू राही ने अब पास की यूपीएससी परीक्षा

Thu, 02 Jun 2022 02:16 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC Success Story: रिंकू ने साल 2021 की सिविल परीक्षा में सफलता हासिल की है। उन्हें 683वीं मिली है। वर्तमान में वह हापुड़ में समाज कल्याण अधिकारी हैं।
विज्ञापन
1 of 6
Rinku Rahi Success Story - फोटो : Social Media
संघ लोक सेवा आयोग की ओर से हाल ही में सिविल सेवा परीक्षा, 2021 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। कुल 685 उम्मीदवारों ने इस साल सिविल सेवा परीक्षा को क्वालिफाई किया है। परीक्षा के परिणाम की घोषणा होते ही विभिन्न सफल अभ्यर्थियों की सफलता की कहानियां सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त करने वाली श्रुति शर्मा की चर्चाएं चारों ओर हैं। परीक्षा में टॉप करने वाले उम्मीदवारों की चर्चाएं तो बहुत हैं लेकिन चर्चाओं के बीच एक कहानी ऐसे शख्स की भी है जिसने परीक्षा में नीचे से टॉप किया है। उत्तर प्रदेश के रिंकू राही ने यूपीएससी परीक्षा में 685 सफल उम्मीदवारों में 683वां स्थान प्राप्त किया है। हालांकि, उनकी कहानी इस वक्त परीक्षा के टॉपर्स से कहीं अधिक चर्चा में हैं। आखिर क्या है उनकी कहानी जो देश में इतनी चर्चा का विषय बनी हुई है। आइए जानते हैं-:
विज्ञापन

2 of 6
Rinku Rahi Success Story - फोटो : Social Media
पीसीएस अधिकारी हैं रिंकू
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के डोरी नगर के रहने वाले रिंकू सिंह राही यूपी सरकार में समाज कल्याण अधिकारी हैं। उन्होंने साल 2004 में उत्तर प्रदेश पीसीएस परीक्षा में सफलता प्राप्त की थी। उनके पिता आटा चक्की चलाते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से  रिंकू की पढ़ाई सरकारी स्कूल से ही हुई। इसके बाद स्कॉलरशिप पा कर उन्होंने टाटा इंस्टीट्यूट से बीटेक की पढ़ाई की और पीसीएस परीक्षा में सफलता पाई थी। हालांकि, नियुक्ति मिलने के बाद उनकी जिंदगी ने एक अहम मोड़ लिया, जिसने उन्हें यूपीएससी की तैयारी करने पर मजबूर कर दिया। 
विज्ञापन

3 of 6
Rinku Rahi Success Story - फोटो : Social Media
100 करोड़ का घोटाला उजागर किया
साल 2008 के करीब रिंकू की मुजफ्फरनगर जिले में समाज कल्याण अधिकारी के रूप में नियुक्ति की गई थी। काम करते हुए उन्होंने जिले में स्कॉलरशिप और फीस प्रतिपूर्ति के नाम पर चल रहे घोटाले का पता लगाया। उन्होंने इस मामले की जांच की और गबन के खिलाफ सबूत जमा किए। हालांकि, इस जांच के दौरान वह स्थानीय माफिया की नजरों में आ गए।

4 of 6
Rinku Rahi Success Story - फोटो : Amar Ujala
7 गोलियां मारी गई
100 करोड़ के घोटाले को उजागर करने के कारण रिंकू पर जानलेवा हमला किया गया। माफिया ने उन्हें 7 गोलियां मारी। इनमें से एक गोली उनके चेहरे पर भी लगी। इससे उनका चेहरा बुरी तरह बिगड़ गया। सरकारी आवासीय कॉलोनी में बैडमिंटन खेलते वक्त उन पर यह हमला हुआ था। मामले में कोर्ट ने 4 आरोपियों को 10-10 साल की सजा सुनाई थी। 
विज्ञापन

5 of 6
Rinku Rahi Success Story - फोटो : Social Media
आगे भी मुश्किलें कम नहीं हुई- पागलखाने भेजे गए
रिंकू राही पर जानलेवा हमला बसपा सरकार के दौरान हुआ था। वह महीनों तक इलाज और मुंह की सर्जरी करवाने के बाद ठीक हुए थे। पर उनकी परेशानी यहां भी खत्म नहीं हुई। साल 2012 में उन्होंने आरटीआई के तहत विभाग से सूचनाएं न मिलने पर लखनऊ निदेशालय के बाहर अनशन किया था। इस वक्त राज्य में सपा की सरकार थी। रिंकू को यहां से उठाकर लखनऊ के मेंटल हॉस्पिटल भेज दिया गया था। राही मानते हैं कि वह सिस्टम से नहीं बल्कि सिस्टम उनसे लड़ रहा था। चार महीने अस्पताल में रहने की चिकित्सा छुट्टी भी आज तक मंजूरी के लिए लंबित है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Rinku Rahi Success Story - फोटो : Social Media
पास की यूपीएससी क परीक्षा
लगातार जारी संघर्ष से हार न मानते हुए रिंकू ने साल 2021 की सिविल परीक्षा में सफलता हासिल की है। उन्हें 683वीं मिली है। वर्तमान में वह हापुड़ में समाज कल्याण अधिकारी हैं। इसके अलावा उन्हें प्रदेश सरकार की ओर से संचालित आईएएस-पीसीएस कोचिंग के निदेशक के पद पर भी नियुक्ति मिली हुई है। रिंकू की इस सफलता के लिए उन्हें शुभकामनाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें