एक समय था जब पढ़ाने के लिए ब्लैकबोर्ड और किताबों की जरूरत होती थी। समय बदला। समय के साथ पढ़ाने का तरीका भी। आज आप जो भी पढ़ना चाहें आपको एक क्लिक पर सब मिल जाता है। डिजिटल क्रांति ने पढ़ने-पढ़ाने का तरीका बदल दिया। अब पढ़ाई ऑनलाइन एप्स और वीडियो के जरिए ज्यादा हो रही है।
पढ़ें- Teachers Day: इस गुरु ने खुद बनाया बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, जानें पूरी कहानी
विज्ञापन
2 of 6
इतना सब अगर मुमकिन हो पाया तो उन लोगों की वजह से जिन्होंने बड़ी नौकरियां छोड़कर मुफ्त में ऑनलाइन शिक्षा देना शुरू कर दिया। आज हम आपको ऐसे ही कुछ टीचर्स की कहानियां बताने जा रहे हैं जिन्होंने लाखों को नौकरी सिर्फ इसलिए छोड़ दी क्योंकि उनके जीवन में किसी के लिए कुछ बेहतर करने की ललक थी।
विज्ञापन
3 of 6
बैजू रवींद्रन
बैजू रवींद्रन
पेशे से इंजीनियर बैजू रवींद्रन का नाम आज उन शिक्षको में शुमार किया जाता है जिन्होंने टीचिंग के लिए ब्रिटेन में इंजीनियर की नौकरी छोड़ दी। बैजू ब्रिटेन की एक कंपनी में काम कर रहे थे। वर्ष 2003 में उन्होंने एमबीए के लिए कैट में हिस्सा लिया और शत प्रतिशत अंक हासिल किए। उन्हें देश के सभी छह शीर्ष प्रबंधन संस्थानों से बुलावा आया लेकिन उन्होंने दाखिला नहीं लिया। वह 2005 में फिर इस परीक्षा में बैठे और एक बार फिर उन्होंने शत प्रतिशत अंक पाए। एक बार फिर उन्होंने संस्थानों के निमंत्रण को ठुकरा दिया। उन्होंने देखा कि जिन मित्रों को उन्होंने कोचिंग दी थी, उन्होंने भी परीक्षा पास कर ली। बैजू ने वर्ष 2006 में कैट की तैयारी कर रहे 35 छात्रों को कोचिंग देनी शुरू की। कुछ ही दिनों में बैजू गणित के ऐसे शिक्षक के रूप में शुमार हो गए जो कठिन से कठिन सवालों को मिनटों में साल्व कर देते थे। हर कोई इसे बैजूस क्लासेस नाम दे रहा था और इसी से बैजूस लर्निग ऐप नाम आया। बैजू अब केवल किसी का पहला नाम नहीं रह गया था बल्कि ये एक ब्रांड बन चुका है।
4 of 6
सलमान खान
सलमान खान
एमआईटी से मास्टर डिग्री और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से एमबीए की डिग्री ले चुके सलमान खान बोस्टन में हेज फंड एनालिस्ट के पद पर थे, तब उन्होंने स्काइप के जरिए अपने एक कजिन को गणित पढ़ाने में मदद की। बाद में सलमान ने यूट्यूब पर इन वीडियोज को अपलोड करना शुरू कर दिया। आज सलमान को दुनिया वर्ल्ड क्लास टीचर के रूप में जानती है। उनकी लोकप्रियता इतनी है कि सलमान खान की अकादमी सबसे बेहतरीन NGO के बड़े ब्रांडों में से एक है।
विज्ञापन
5 of 6
रोमन सैनी
ऐसी ही एक महान हस्ती हैं रोमन सैनी। ये विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन ट्यूशन प्रदान करने वाली यूएनअकैडमी (Unacademy) चलाते हैं। एम्स एमबीबीएस और यूपीएससी सिविल सर्विसेज जैसे एग्जाम्स को क्लियर करने के बाद भी रोमन को सरकारी नौकरी में दिलचस्पी नहीं जागी और ऑनलाइन टीचिंग कर बच्चों का भविष्य संवार रहे हैं।
अनिल नागर
गांव से आने वाले अनिल नागर की कहानी भी कुछ कम दिलचस्प नहीं है। आईआईटी-बीएचयू के पासआउट अनिल नागर ने छोटे शहरों और गांवों के छात्रों को ध्यान में रखकर करियर पावर की शुरुआत की। आज करियर पावर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाता है और करोड़ों बच्चों के भविष्य का निर्माण करता है।