ऑपरेशन थियेटर में लेटे इस मरीज के लिए संगीत सिर्फ उसकी रोजी-रोटी का जरिया ही नहीं बल्कि उसकी सुकून भरी जिंदगी की खुराक भी है। आलम यह था कि एक तरफ डॉक्टर इसके दिमाग की सर्जरी कर रहे थे, दूसरी तरफ वह सैक्सोफोन बजा रहा था। लेकिन सवाल यही है कि आखिर इस मरीज को ऑपरेशन थियेटर में बाजा ले जाने की अनुमति मिली कैसे?
पढ़ें: खतरनाक बीमारी से जूझ रहा है यह लड़का, सोते ही चली जाएगी जान
विज्ञापन
2 of 5
Brain Surgery
- फोटो : UR Medicine/YouTube
दरअसल, 25 वर्षीय डैन फैबियो अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक स्कूल में म्यूजिक टीचर हैं। वह संगीत में ही मास्टर की डिग्री हासिल करने की तैयारी कर रहे थे कि उन्हें पता चला कि उनके ब्रेन में ट्यूमर है।
पढ़ें: न कैश, न कार्ड, सिर्फ एक स्माइल से इस रेस्त्रां में होती है पेमेंट
विज्ञापन
3 of 5
Brain Surgery
- फोटो : UR Medicine/YouTube
हालांकि, डैन का ये ट्यूमर कैंसरयुक्त नहीं था। लेकिन इसकी वजह से उनकी म्यूजिकल क्षमता पर असर पड़ रहा था। डॉक्टरों ने बताया कि ट्यूमर दिमाग के उस हिस्से में था जो गीत-संगीत से जुड़ी क्रियाओं के लिए जिम्मेदार होता है।
पढ़ें: ब्लू वेल चैलेंज के बाद अब ये खेल ले रहा है बच्चों की जान
4 of 5
Brain Surgery
- फोटो : UR Medicine/YouTube
लिहाजा, डॉक्टरों के कहने पर ही पूरी सर्जरी के दौरान बाजा बजाते रहे ताकि वे ट्यूमर को लोकेट कर सकें। ऑपरेशन सफल रहा और डैन कुछ ही महीनों बाद काम पर लौट गए।
पढ़ें: अंदर से इतना प्यारा है यह घर, रहने का कर जाएगा दिल, देखें तस्वीरें