फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में काम करने वाली का बेटा चमका आईपीएल में, लगी करोड़ों की बोली

Thu, 23 Feb 2017 08:51 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
22 साल के सिराज मोहम्मद आजकल हर जगह छाए हुए हैं। कारण है आईपीएल के दसवें संस्करण में उनका करोड़ों में बिकना। सनराईजर्स हैदराबाद ने तेलंगाना के इस तेज गेंदबाज को 2.6 करोड़ में खरीदा है।
विज्ञापन

2 of 5
आईपीएल में इतनी महंगी बोली लगने के बाद सिराज की जैसे जिंदगी ही बदल गई है। सिराज बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता एक ऑटो चालक हैं और उनकी मां पिछले साल तक लोगों के घरों में काम करती थीं।
विज्ञापन

3 of 5
सिराज को हमेशा से ही पढ़ाई में कोई खास दिलचस्पी नहीं थी। उनकी मां को इस बात का काफी दुख भी था कि उन्होंने अपने भाई कि तरह पढ़ाई पर ध्यान नहीं दिया। सिराज पर तो केवल क्रिकेट का जूनून सवार था।

4 of 5
वह तीन साल पहले तक क्रिकेट गेंद की बजाय टेनिस की गेंद से क्रिकेट खेलते थे। ताज्जुब कि बात यह है कि उन्होंने क्रिकेट किसी प्रोफेशनल जगह से नहीं, बल्कि खुद सीखा है। हैदराबाद अंडर 22 में खेलने के बाद उन्होंने रणजी में अपनी गेंदबाजी का कमाल दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणजी के 9 मैचों में सिराज ने 41 विकेट लिए थे। इनकी काबिलियत देख कर आईपीएल ऑक्शन में इनकी बोली 20 लाख के बेस प्राइस से 2.6 करोड़ पहुंच गई। सिराज इन पैसों से अपने परिवार के हालात बदलना चाहते हैं। उन्हें उम्मीद है कि आईपीएल के बाद उनकी जिंदगी बेहतर हो जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें