फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 रुपये रोजाना कमाने वाले नारायण मजूमदार आखिर कैसे बने 255 करोड़ की कंपनी के मालिक

Tue, 14 Nov 2017 09:57 AM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : theweekendleader
'लहरों से डरने वालों की नौका पार नहीं होती
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।' 

कहते हैं कि कुछ करने के लिए उम्र और तर्जुबे से ज्यादा जज्बे की जरूरत होती है। ऐसी ही एक मिसाल हैं पश्चिम बंगाल के नारायण मजूमदार। 3 रुपये रोजाना कमाने वाले मजूमदार आज 255 करोड़ की कंपनी के मालिक हैं। नारायण मजूमदार ने दूध बेचकर 255 करोड़ का बिज़नेस खड़ा कर लिया।
विज्ञापन

2 of 6
majumdar - फोटो : theweekendleader
मजूमदार आज पश्चिम बंगाल के आठ जिलों में फैले तीन दूध प्रसंस्करण संयंत्रों और 22 दूध शीतल संयंत्रों के मालिक हैं। उनकी कंपनी रेड काव डेयरी प्राइवेट लिमिटेड आज पूर्वी भारत में दूध और दूध उत्पादों की सबसे बड़ी आपूर्तिकर्ता डेयरी है।
विज्ञापन

3 of 6
majumdar - फोटो : theweekendleader
25 जुलाई 1958 को पश्चिम बंगाल के नाडिया जिले के फुलिया गांव में पैदा हुए नारायण तीन भाई-बहनों में दूसरे हैं। उनकी दो बहनें हैं। नारायण के पिता एक किसान थे जबकि उनकी मां बसंत मजूमदार एक गृहिणी थीं।

4 of 6
majumdar - फोटो : theweekendleader
1975 में नारायण ने हरियाणा के करनाल में राष्ट्रीय डेयरी इंस्टीट्यूट से डेयरी टेक्नोलॉजी में बीटेक की शुरुआत की। परिवार के खर्चे के लिए नारायण को कई नौकरियां करनी पड़ी।जहां उन्हें महज 3 रुपये मिलते थे। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : theweekendleader
नारायण ने कई सालों तक नौकरी की। कभी 13 हजार पर तो कभी 50 हजार पर लेकिन खुद का व्यवसाय शुरू करने के आइडिया ने नारायण को करोड़पति बना दिया। शुरुआत में उन्होंने किसानों से दूध खरीदना शुरू किया और फिर वही दूध उसी फर्म को बेंचना शुरू किया जिसके लिए नारायण काम किया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

theweekendleader

6 of 6
धीरे-धीरे नारायण का बिजनेस ऊचाइयां छूने लगी। 3 रुपये रोजाना कमाने वाले मजूमदार आज 255 करोड़ की कंपनी के मालिक हैं। सभी मुश्किलों के बावजूद आज नरायण ने वो मुकाम हासिल किया है जो सभी का सपना होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें