दुनिया में एक ऐसा होटल भी है जहां सिर्फ मुर्दा लोग रहते है। ये बात सुनकर कोई भी हैरान हो जाएगा। लेकिन आपको सबसे ज्यादा हैरान करेगी इसकी वजह...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
Japanese Hotel
दरअसल, यहां हर साल लगभग 16 लाख लोगों की मौत होती है। यही कारण है कि लोगों की लाशों को पैसे कमाने का जरिया बना लिया गया है। ये मामला जापान में सामने आया है, जहां मुर्दा लाशों के एक होटल में रखा जा रहा है। यही नहीं इसके लिए किराया वसूला जाता है।
विज्ञापन
3 of 6
Japanese Hotel
लोगों की मौत को बिजनेस में बदलने वाले इस शख्स का नाम है हिसायोशी टेरामुरा। ये जापान के योकोहामा के रहने वाले हैं। टेरामुरा ने एक ऐसा होटल खोला है, जहां पर सिर्फ मरे हुए लोगों को रखा जाता है। इनके होटल लास्टेल में मरे हुए व्यक्ति के शरीर को एक दिन रखने का किराया 12000 येन है।
4 of 6
Japanese Hotel
हिसायोशी टेरामुरा इससे पहले कब्रों और शव गृह के बिजनेस से ही जुड़े हुए थे और पिछले साल इन्होंने अपने होटल को एक नूडल शॉप के सामने खोला था जिसमें सिर्फ मरे हुए लोगों को रखा जाता था।
विज्ञापन
5 of 6
Japanese Hotel
टेरामुरा को इस बिजनेस का आइडिया इस वजह से आया क्योंकि जापान में मृत्यु दर तेजी से बढ़ रही है और इसके कारण यहां के शमशान अक्सर लोगों से भरे होते हैं। इस कारण बहुत से मृतकों के परिवारों को अंतिम संस्कार के लिए इंतजार करना पड़ता है और यह इंतजार 4 से 5 दिन लंबा भी हो सकता है।
इस प्रकार की परिस्थिति बनने पर मृतक के परिवार वाले अपने मृत व्यक्ति की बॉडी को मुर्दा लोगों के लिए बने इन होटलों में रख सकते हैं और शव को सड़ने से बचा सकते हैं। इसके अलावा यदि किसी के घर में जगह की कमी है तब भी लोग मृतक के लिए इनके होटलों में जगह बुक करा देते हैं।