फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

103 की उम्र में भी पेड़ लगाती है ये महिला, दुर्लभ मामला

Mon, 06 Jun 2016 03:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सालुमरादा टिम्माक्का - फोटो : wikipedia
युवाओं में पर्यावरण के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए तरह-तरह की कोशिशें की जाती हैं लेकिन सकारात्मक नतीजा नहीं आते। लेकिन इस निराशा में एक उम्मीद की किरण साबित हुई हैं कर्नाटक की 103 साल की सालुमरादा टिम्माक्का वह इस उम्र में भी पेड़ पौधों को लगाती हैं और उनका ख्याल भी रखती हैं। वैसे यह उम्र घर पर आराम करने की होती है लेकिन सालुमरादा पर्यावरण के करीब जाकर ही खुद को ऊर्जवान महसूस करती हैं। जानें उनकी जिंदगी।
विज्ञापन

2 of 5
सालुमरादा टिम्माक्का - फोटो : wikipedia
सालुमरादा काफी गरीब हैं उनका जीवन सरकार की 500 रुपए की पेंशन पर चल रहा है। इसके बावजूद उन्होंने 384 पेड़ लगा रखे हैं, वह यह पौधे मॉनसून के समय लगाती हैं ताकि पानी की कोई समस्या न हो।
विज्ञापन

3 of 5
सालुमरादा टिम्माक्का - फोटो : wikipedia
टिम्मक्का द्वारा पर्यावरण जागरुकता को बढ़ाने के प्रयासों को राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर काफी सराह गया और उन्हें नेशनल सिटीजन अवार्ड से भी नवाजा गया। टिम्मक्का जंगल से बहुत प्रेम करती हैं और जंगल बचाने के लिए लोगों को जागरुक भी करती हैं।

4 of 5
das - फोटो : wikipedia
टिम्मक्का ने औपचारिक शिक्षा हासिल नहीं की है वह साधारण परिवार से हैं उनके परिवार में केवल उनके पति थे लेकिन कई साल पहले उनकी मृत्य़ु हो गई। उन्होंने बाद में एक लड़के को गोद लिया जिसे वह पर्यावरण से प्रेम करने के लिए प्रेरित करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सालुमरादा टिम्माक्का - फोटो : wikipedia
सालुमरादा टिम्माक्का  एक अस्पताल शुरू करने चाहती है उनका सपना है कि मैं एक अस्पलाल बनवाऊं और उन्हें उम्मीद है कि यह एक दिन जरूर पूरा होगा। अस्पताल के लिए वह अभी भी कोशिश कर रही हैं और उन्होंने उम्मीद नहीं छोड़ी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें