फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के गरीब बच्चों को पढ़ाने के लिए छोड़ दी अमेरिका में नौकरी

Wed, 04 Jan 2017 10:38 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : YourStory
सरित शर्मा और संध्या गुप्ता, दोनों इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी हैं। अमेरिका में दोनों अपनी पांच साल की बेटी के साथ ऐशो-आराम की जिंदगी जी रहे थे। लेकिन जीवन में कुछ अर्थपूर्ण करने की जिद उन्हें अमेरिका से हिमाचल प्रदेश के एक छोटे से गांव में ले आई। अब यह दोनों मिलकर पहाड़ों पर बच्चों का भविष्य संवार रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
पालमपुर के नजदीक कंदबरी में रह रहे सरित और संध्या अपनी 9 से 5 की जिंदगी से उब चुके थे। एक दिन दोनों ने अपनी नौकरी छोड़ कर भारत में बसने का फैसला लिया। अमेरिका से कंदबरी आने के बाद दोनों ने अपनी पांच साल की बेटी का एक लोकल सरकारी स्कूल में दाखिला करवाया। लेकिन वहां के स्कूलों की बदतर हालत देखकर दोनों को काफी दुख हुआ।
विज्ञापन

3 of 6
सरित और संध्या ने तब फैसला लिया कि वह स्कूलों को बेहतर बनाएंगे। दोनों ने वहां के स्कूलों में जाना शुरू किया और बच्चों के साथ समय व्यतीत किया। चार साल तक वहां के माहौल और स्कूलों के अध्ययन के बाद सरित और संध्या ने 'अविष्कार' नाम के एनजीओ की स्थापना की।

4 of 6
दोनों को लगता था कि मैथ्स और साइंस शिक्षा के लिहाज से काफी अहम विषय हैं और अधिकतर बच्चे इसी को पढ़ने से हिचकिचाते हैं। सरित और संध्या ने इन्हीं दोनों विषयों को सरल करने की सोची जिससे बच्चे इसको दिल लगाकर पढ़ सकें। इसलिए दोनों ने सोचा कि इसे रटने के बजाए क्यों ना मॉडल्स और प्रोजेक्ट के सहारे पढ़ाया जाए।
विज्ञापन

5 of 6
'आविष्कार' नाम का यह एनजीओ आसान और सरल तरीकों से बच्चों को शिक्षा प्रदान करता है। एनजीओ से जुड़े एक टीचर कहते हैं, "हम बच्चों को मनोरंजक तरीकों से पढ़ाने में यकीन रखते हैं। अब बच्चे रटने की बजाय समझते हैं। कोई मॉडल देख लेने के बाद उन्हें समझने में आसानी होती है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
'अविष्कार' अब तक कई साइंस और मैथ फेयर आयोजित कर चुका है। साथ ही विभिन्न वर्कशॉप्स और कैंप भी आयोजित किए हैं जिससे बच्चों को समझने में आसानी हो। 'अविष्कार' ने पटना के एक एनजीओ 'नारी गुंजन' के साथ मिलकर दलित लड़कियों के लिए भी बहुत काम किया है। अब यह एनजीओ हिमाचल प्रदेश और दिल्ली सरकार के साथ मिलकर भी काम करने की योजना बना रहा है जिससे वह ज्यादा बच्चों को ट्रेन कर सके। इनका मिशन भारत में बड़े कैंपस खोलना है।

साभार- YourStory
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें