फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE एडवांस क्रैक करना है तो ये 7 नंबरी फार्मूला अपनाएं, अचूक बाण है कोई नहीं बताएगा

Sun, 20 May 2018 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 9
exam preparation - फोटो : डेमो
जेईई एडवांस की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़े काम के टिप्स, क्रैक करना है तो ये 7 नंबरी फार्मूला अपनाएं, टेंशन लेने की जरूरत ही नहीं।
विज्ञापन

2 of 9
exam
जेईई एडवांस की परीक्षा 20 मई को पहली बार ऑनलाइन होने जा रही है। यही वह समय है, जब आप आईआईटी करने का अपना सपना पूरा कर सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि परीक्षा की तैयारी ऐसे की जाए कि मन मुताबिक परिणाम मिले। विषय विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर पुराने अनुभवों से सीख लेते हुए आगे बढ़ा जाए तो सफलता मिलना निश्चित है।
विज्ञापन

3 of 9
exam
मनोविज्ञान विशेषज्ञ कहते हैं कि एग्जाम के समय अभिभावक भी तनाव में रहते हैं, लेकिन ऐसे समय में पेरेंट्स को जिम्मेदारी समझते हुए बच्चों को पॉजिटिव माहौल देना चाहिए। बच्चे के साथ बेहतर कम्यूनिकेशन ही एकमात्र उपाय है, जो उन्हें डिप्रेशन से दूर रख सकता है। प्रेशर डालने के बजाय बच्चे की रुचि को ध्यान में रखकर करियर चुनने में मदद करनी चाहिए।

4 of 9
exam
तैयारी करते समय इन बातों का ध्यान रखें
एक निश्चित समय पर थोड़ा ब्रेक लें। इस दौरान म्यूजिक सुन सकते हैं। टहल सकते हैं, मेडिटेशन कर सकते हैं। दोस्तों से बातचीत कर सकते हैं। सोशल मीडिया से भी बचने की हर मुमकिन कोशिश करें। किसी से खुद की तुलना करना से बचें, हौंसला कमजोर होता है। तैयारी के लिए प्रेरणा भी नहीं मिल पाती। स्वस्थ रहें, बेहतर भोजन करना और पर्याप्त नींद लेना जरूरी है। जंक फूड खाने से पूरी तरह परहेज करें। अगर आप ठीक से नींद नहीं लेते हैं तो आप चिड़चिड़े हो जाएंगे।
विज्ञापन

5 of 9
exam
ऐसे करें एग्जाम की तैयारी
आईआईटी इंजीनियर के मुताबिक, सभी चैप्टर और विषयों को दोहराना, मॉक टेस्ट सॉल्व करने की कोशि और ज्यादा से ज्यादा अध्ययन। अगर स्टूडेंट्स इस फॉरमेट में तैयारी करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। करीब 25 अभ्यासपत्र सॉल्व कर लें। इससे दिमाग एग्जाम वाले दिन के लिए तैयार हो जाएगा और सवालों को हल करने की क्षमता भी कई गुना बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

6 of 9
exam
पहले पहले टेस्ट को सुलझाए बिना अगले को शुरू न करें। अगला टेस्ट लेने से पहले आप पिछले टेस्ट में की गई अपनी गलतियों को सुधार लें। गलतियों को सुधारने के लिए बार-बार किसी टॉपिक का रिविजन करना पड़े या अपने टीचर से मिलना पड़े तो कदम पीछे नहीं, आगे ही बढ़ाएं। रिविजन के लिए समय निश्चित करें। बार-बार रिविजन करने से सोचने की और प्रॉब्लम्स को सॉल्व करने की स्पीड बढ़ती है।
विज्ञापन

7 of 9
JEE MAINS exam
ऐसे करें गणित की तैयारी
कॉम्पलेक्स नंबर्स, वेक्टर्स, 3डी व डेफिनिट इंटीग्रल की तैयारी को प्राथमिकता दें। किसी फंक्शन के ग्राफ के रूप में कल्पना करने, वर्टिकल व हॉरिजेंटल ऑरिजन शिफ्ट को अप्लाई करने (जैसे जीरो ऑफ फंक्शंस व अन्य स्पेशफिक वैल्यूज) में सक्षम हैं तो अल्जेब्रा के प्रश्नों को आसानी से हल कर पायेंगे। ट्रिक्स का इस्तेमाल कर और इंटीग्रेबल फंक्शंस के कुछ बेसिक वैराइटीज को ध्यान में रखते हुए इंटीग्रल कैल्कुलस को आसान बनाया जा सकता है।

8 of 9
JEE MAINS exam
ऐसे करें केमिस्ट्री की तैयारी
एकाग्रता और एप्लीकेशन स्किल बढ़ाने पर हो विशेष जोर। प्रतिक्रियाओं का खूब अभ्यास करें, रिविजन जारी रखें। निर्धारित सिलेबस के कंसेप्ट की क्लेरिटी, एप्लीकेशन स्किल व अवेयरनेस पर फोकस जरूरी है। रोजाना न्यूमेरिकल प्रश्नों का अभ्यास करें। मोल कंसेप्ट, केमिकल इक्वीलिब्रियम व इलेक्ट्रोकेमिस्ट्री जैसे टॉपिक की विशेष रूप से तैयारी करने की जरूरत है।
विज्ञापन

9 of 9
EXAM
ऐसे करें फिजिक्स की तैयारी
फार्मूलों को बारीक तैयारी, फार्मूलों का डेरिवेशन सीखना अति आवश्यक, स्कोरिंग टॉपिक पर खास नजर रखें।  निरंतर अभ्यास जरूरी, फिजिक्स में मेकेनिक्स एक ऐसा टॉपिक है, जिसे ज्यादातर एक्सपर्ट कम स्कोरिंग मानते हैं, लेकिन जेईई एडवांस में इस टॉपिक से बड़ी संख्या में प्रश्न पूछे जाते हैं। ऐसे में इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। अच्छे प्रदर्शन के लिए फिजिक्स के अन्य महत्वपूर्ण और स्कोरिंग टॉपिक्स की भी तैयारी जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें