सीबीएसई में टॉप करना मुश्किल है, पर नामुमकिन नहीं। एक फॉर्मूला अपनाकर 99 प्रतिशत मार्क्स हासिल कर सकते हैं, टॉपर से लीजिए टिप्स।
विज्ञापन
2 of 5
सीबीएसई की टॉपर आस्था बांबा
पंजाब के लुधियाना की आस्था बांबा ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में देश भर में तीसरा स्थान हासिल किया। बीसीएम आर्य मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की आस्था बांबा ने आर्ट्स स्ट्रीम में 99.4% मार्क्स लिए। आस्था ने मास मीडिया, पॉलिटिकल साइंस और सोशोलॉजी में 100 परसेंट नंबर स्कोर किए हैं। वहीं, इकोनॉमिक्स में 98 और इंग्लिश में 99 मार्क्स हैं। आस्था के पिता आदीश बांबा और मां सीमा ट्यूशन सेंटर चलाते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
सीबीएसई की टॉपर आस्था बांबा
आस्था बताती हैं कि उसकी इस सफलता में माता-पिता और टीचर्स सभी का पूरा सहयोग है। जब उसका पढ़ने का समय होता था वह अपने मोबाइल को स्विच ऑफ कर देती थी ताकि पढ़ाई के दौरान डिस्टर्ब न हो। उन्होंने कहा कि वह आगे भी इसी तरह से मेहनत करती रहेंगी। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि वह टॉप करेंगी। उन्होंने कभी अधिक स्टडी नहीं की बल्कि स्मार्ट स्टडी की है। जैसे टीचर बताते थे वह उसी तरह स्टडी करती थीं।
4 of 5
सीबीएसई की टॉपर आस्था बांबा
आस्था बताती हैं कि उन्होंने कभी रट्टा नहीं लगाया। उन्हें लगता था कि कुछ भी हो सकता है। पेपर लीक हुआ है तो रिजल्ट खराब हो सकता है। यह उनके लिए शॉक की तरह है। उन्हें उनके माता-पिता (आदिश व सीमा) टीचर ने उनका बहुत सहयोग किया। उनके बिना यह संभव नहीं था। वह इंग्लिश और पॉलीटिकल साइंस में ऑनर्स करना चाहती हैं। इसके बाद जर्नलिज्म करने के बाद यूएन के लिए काम करना चाहती हैं।
आस्था बताती हैं कि वह हमेशा अपनी स्टडी को ध्यान से करती थी इसलिए इंटरनेट का भी सहारा लिया। उनके माता-पिता ट्यूशन सेंटर चलाते है। उन्होंने अपनी मां से इंगलिश की ट्यूशन ली है। इसके अलावा उनकी बहन शिवांगी सूद जोकि बीसीए में नेशनल टापर हैं उन्होंने उन्हें समाजशास्त्र, राजनीति शास्त्र और मास मीडिया की स्टडी करवाई।