फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC Success Story: पढ़ाई में गोल्ड मेडल पाया, बॉलीवुड फिल्में भी कीं, फिर एक ही प्रयास में बनीं आईपीएस अधिकारी

Fri, 03 Mar 2023 10:49 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

IPS Officer Simala Prasad Success Story of Bollywood Actress:  संघ लोक सेवा आयोग की यूपीएससी परीक्षा क्वालिफाई करना और आईपीएस अधिकारी की ट्रेनिंग पूरी करना दोनों ही कोई साधारण काम नहीं है। लेकिन मध्य प्रदेश के भोपाल मूल की आईपीएस अधिकारी सिमाला प्रसाद ने यह दोहरी उपलब्धि तो हासिल की ही। इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड की फिल्मों में काम कर अपनी अलग पहचान भी बनाई। 
विज्ञापन
1 of 6
Simala Prasad, IPS Officer and Actress - फोटो : @SimalaPrasad
IPS Officer Simala Prasad's Success Story: संघ लोक सेवा आयोग की यूपीएससी परीक्षा क्वालिफाई करना और आईपीएस अधिकारी की ट्रेनिंग पूरी करना दोनों ही कोई साधारण काम नहीं है। लेकिन मध्य प्रदेश के भोपाल मूल की आईपीएस अधिकारी सिमाला प्रसाद ने यह दोहरी उपलब्धि तो हासिल की ही। इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड की फिल्मों में काम कर अपनी अलग पहचान भी बनाई।  
विज्ञापन

2 of 6
Simala Prasad, IPS Officer and Actress - फोटो : @SimalaPrasad
एक आईपीएस अधिकारी के लिए बॉलीवुड फिल्मों में काम करना बहुत ही चुनौतीपूर्ण काम होता है लेकिन 2010 बैच की आईपीएस अधिकारी सिमाला प्रसाद ने ऐसा करने में सफलता हासिल की है। फिल्म अभिनेत्री सिमाला प्रसाद अपराधियों के लिए सख्त मिजाज पुलिस अधिकारी है। जबकि आम जनता से उनका सहज जुड़ाव है। आइए जानते हैं आईपीएस अधिकारी सिमाला प्रसाद के बारे में... 
विज्ञापन

3 of 6
Simala Prasad, IPS Officer and Actress - फोटो : @SimalaPrasad

बचपन से डांस और एक्टिंग का शौक

सिमाला प्रसाद का जन्म 08 अक्तूबर, 1980 को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हुआ था। सिमाला प्रसाद को बचपन से ही डांस और एक्टिंग का शौक था। उन्होंने अपने स्कूल के दिनों में हमेशा डांस और एक्टिंग कार्यक्रमों में भाग लिया। सिमाला ने अपने स्कूल और कॉलेज के दिनों में कई नाटकों में भी काम किया। उनके पिता डॉ. भागीरथ प्रसाद 1975 बैच के आईएएस अधिकारी, दो विश्वविद्यालयों के कुलपति और 2014 से 2019 तक मध्य प्रदेश के भिंड से लोकसभा सदस्य भी रहे हैं। वहीं, मां मेहरून्निसा परवेज जानी-मानीं साहित्यकार हैं।

यह भी पढ़ें : IAS Sreenath K Success Story: मिलिए उस कुली से, जिसे रेलवे स्टेशन के Free WiFi ने बना दिया आईएएस अधिकारी

4 of 6
Simala Prasad, IPS Officer and Actress - फोटो : @SimalaPrasad

पढ़ाई में गोल्ड मेडल पाया, MP PSC क्वालिफाई की

सिमाला की प्रारंभिक शिक्षा सेंट जोसेफ कोएड स्कूल में हुई। इसके बाद उन्होंने स्टूडेंट फॉर एक्सीलेंस (IEHE) से बीकॉम और बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से समाजशास्त्र में स्नातकोत्तर पूरी की। परीक्षा में टॉप करने पर उन्हें गोल्ड मेडल से नवाजा गया। इसके बाद सिमाला ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की एमपी पीएससी परीक्षा क्वालीफाई की। 

यह भी पढ़ें : UPSC Success Story: घर चलाने के लिए मां ने बकरी पाली, टीचर ने दिया पढ़ाई का खर्च, अब फहराया यूपीएससी में परचम
 
विज्ञापन

5 of 6
Simala Prasad, IPS Officer and Actress - फोटो : @SimalaPrasad

सिमाला ने बिना कोचिंग के UPSC पास की

एमपी पीएससी की परीक्षा पास करने के बाद सिमाला प्रसाद की पहली पोस्टिंग डीएसपी के तौर पर हुई थी। इस नौकरी के दौरान उन्होंने यूपीएससी परीक्षा की तैयारी की और पहले प्रयास में ही सफलता हासिल कर ली। सिमाला ने आईपीएस बनने के लिए किसी कोचिंग संस्थान का सहारा नहीं लिया, लेकिन सेल्फ स्टडी के जरिए यूपीएससी क्लियर करने में सफल रही। सिमाला का कहना है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह सिविल सर्विस में जाना चाहती हैं, लेकिन उनके घर के माहौल ने उनमें आईपीएस बनने की इच्छा जगा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Simala Prasad, IPS Officer and Actress - फोटो : @SimalaPrasad

सादगी और सुंदरता को देख कर डायरेक्टर ने ऑफर की फिल्म

निर्देशक जैघम इमाम ने दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान सिमाला प्रसाद की सादगी और सुंदरता को देखकर उनसे मिलने का समय मांगा। उस मुलाकात के दौरान इमाम ने सिमाला को अपनी फिल्म 'अलिफ' की स्क्रिप्ट सुनाई और उन्हें फिल्म में एक भूमिका की पेशकश की। 'अलिफ' सिमाला की पहली फिल्म थी और यह फरवरी 2017 में रिलीज हुई थी। इसके बाद सिमाला ने 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'नक्कश' में भी काम किया था।

यह भी पढ़ें : ECI Selection Process: भारत में कैसे चुने जाते हैं चुनाव आयुक्त और कौन करता है नियुक्ति? जानें पूरी चयन प्रक्रिया

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें