फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्किम: सरकार ने दिया स्कूलों के पाठ्यक्रम में 11 स्थानीय भाषाओं को शामिल करने का निर्देश

Fri, 29 Jan 2021 04:58 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
सिक्किम में अगले अकादमिक सत्र से सभी स्कूलों में 11 स्थानीय भाषाओं को शामिल करने का निर्देश दिया गया है। सूबे की सरकार ने अगले शैक्षणिक सत्र से पाठ्यक्रम में 11 स्थानीय भाषाएं शामिल करने के लिए कहा है, ताकि छात्र इन भाषाओं में से किसी एक भाषा को दूसरी भाषा के रूप में चुन सकें और पढ़ सकें। इस बात की जानकारी शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने दी है।
इसे भी पढ़ें-सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से पूछा- क्यों नहीं दिया जा सकता सिविल सेवा उम्मीदवारों को अतिरिक्त मौका?

 
विज्ञापन

2 of 3
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
अभी तक सूबे की सरकार द्वारा संचालित सरकारी स्कूलों में छात्रों को दूसरी भाषा के विकल्प के रूप में भूटिया, नेपाली, लेप्चा और लिम्बु को दूसरी भाषा के रूप में पढ़ने का विकल्प दिया जाता था अब इस सूची में सात अन्य स्थानीय भाषाओं को जोड़ा गया है। इसके साथ ही निजी स्कूलों को भी यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि तमांग, गुरुंग, मानगर, शेरपा, मुखिया, राय और नेवार समेत 11 स्थानीय भाषाओं को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया जाए। इस बात की जानकारी शिक्षा विभाग के अधिकारी ने शुक्रवार को दी।

इसे भी पढ़ें-IGNOU: दिसंबर 2020 टर्म एंड परीक्षा के लिए इग्नू का प्रवेश पत्र जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
सरकार की तरफ से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि सूबे के सभी निजी और सरकारी स्कूलों को तीन भाषा फॉर्मूला अपनाना है। इस फॉर्मूला को इस तरह से अपनाना है कि  सभी स्कूलों में इसका क्रियान्वयन हो सके। इस अधिसूचना में आगे कहा गया है कि शिक्षण की प्रथम भाषा अंग्रेजी होगी। दूसरी भाषा राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त 11 भाषाओं में से कोई एक होगी। इसके बाद तीसरी भाषा हिंदी होगी।

इसे भी पढ़ें-मेघालय में 1 फरवरी से फिर से खुलेंगे कॉलेज, जानिए कैसे संचालित होंगी कक्षाएं?

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें