फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन राज्यों में 1 फरवरी से खुल गए हैं स्कूल, देखिए तस्वीरें

Mon, 01 Feb 2021 11:02 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
स्कूल - फोटो : पीटीआई
1 फरवरी यानी आज से कई राज्यों में स्कूल खुल गए हैं। गुजरात, जम्मू-कश्मीर और महाराष्ट्र में स्कूलों को फिर से खोल दिया गया है। गुजरात में नौवीं से लेकर ग्यारहवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए स्कूलों को फिर से खोला गया है। यहां के अहमदाबाद से स्कूलों की तस्वीरें सामने आई हैं।


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
स्कूल - फोटो : ANI
समाचार एजेंसी 'एएनआई' ने अहमदाबाद के स्कूलों की तस्वीरों को साझा किया है। यहां मास्क पहनकर नौवीं से लेकर ग्यारहवीं कक्षा तक के छात्र कक्षाओं में बैठे हुए हैं। कक्षाओं में बैठने के दौरान छात्रों के बीच सुरक्षित शारीरिक दूरी के नियम का पालन किया गया है। स्कूलों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों के तहत खोला गया है। कक्षाओं का संचालन फिर से हो रहा है। 
 
विज्ञापन

3 of 4
स्कूल - फोटो : एएनआई
इसी तरह से जम्मू-कश्मीर में जम्मू डिविजन के समर क्षेत्र में नौवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए स्कूलों को फिर से खोल दिया गया है। नौवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के छात्र कक्षाओं में पहुंचे हैं। छात्र कक्षाओं में फेस मास्क पहने हुए हैं।
 
विज्ञापन

4 of 4
स्कूल - फोटो : ANI
इसी तरह से महाराष्ट्र में भी पांचवीं से लेकर आठवीं कक्षा तक के स्कूलों को फिर से खोल दिया गया है। यहां के पुणे से स्कूलों के खुलने की तस्वीरें सामने आई हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए एक छात्र ने कहा कि हम ऑनलाइन कक्षाएं ले रहे थे, लेकिन ये बोरिंग थी। मुझे स्कूल और मेरे दोस्तों की याद आ रही थी। फिर से स्कूल लौटकर मुझे खुशी हुई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें