लंबे समय से बीमार चल रहे देश के मशहूर आपराधिक मामलों के वकीलों में शामिल और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी का 95 वर्ष की उम्र में रविवार को निधन हो गया। राम जेठमलानी का कनेक्शन उत्तराखंड से भी रहा है। आपको बता दें कि जेठमलानी वकील तो थे ही साथ ही ये केंद्रीय कानून मंत्री भी रहे थे। आगे पढ़ते हैं उनके जीवन से जुड़ीं कुछ इंट्रस्टिंग बातें...
जीवन से जुड़ी कुछ इंट्रस्टिंग बातें-
विज्ञापन
2 of 5
राम जेठमलानी का जन्म पाकिस्तान के शिकारपुर में 14 सितंबर 1923 को हुआ था। उस वक्त पाकिस्तान भारत का ही हिस्सा था।
चूंकि वे पढ़ाई में अच्छे थे इसलिए उन्होंने दूसरी, तीसरी और चौथी क्लास की पढ़ाई एक साल में ही पूरी कर ली थी।
सिर्फ इतना ही नहीं 13 साल की उम्र में मैट्रिक पास कर लिया था।
विज्ञापन
3 of 5
जेठमलानी के पिता का नाम बोलचंद गुरमुख दास जेठमलानी था।
जेठमलानी के पिता और दादा दोनों ही वकील थे।
माना जाता है कि पापा और दादा के वकील के पेशे में होने के कारण ही जेठमलानी का रुझान इस पेशे की ओर हुआ।
जब पाकिस्तान भारत से अलग हुआ तो हालात काफी बिगड़ गए जिसके कारण जेठमलानी अपने एक दोस्त की सलाह पर मुंबई आ गए।