फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CTET December 2019 : इस तरह से करें परीक्षा की तैयारी, इन चीजों का रखें ध्यान

Sun, 08 Sep 2019 02:41 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CTET) द्वारा 08 दिसंबर 2019 को देशभर में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा 20 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) केंद्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों समेत अन्य सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने की पात्रता परीक्षा होती है। यह परीक्षा पास करने के बाद आप इन स्कूलों में शिक्षक के पद पर नियुक्ति के योग्य होते हैं। हम यहां आपको बता रहे हैं सीटेट से जुड़ी कुछ ऐसी बातें, जो परीक्षा से पहले आपके लिए जानना बेहद जरूरी है। आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे जिससे आपको जरूर बचना चाहिए...

हम यहां आपको बता रहे हैं सीटेट से जुड़ी कुछ ऐसी बातें, जो परीक्षा से पहले आपके लिए जानना बेहद जरूरी है। साथ ही आगे हमें आपको मॉक टेस्ट लिंक दिया है, जिससे आप मॉक टेस्ट भी दे रहे हैं, जो परीक्षा की तैयारी में बहुत काम आयेंगे।

कितने अंक हैं जरूरी पास होने के लिए -

सेंट्रल टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) पास करने के लिए अभ्यर्थी को इस परीक्षा में कम से कम 60 फीसदी अंक लाना अनिवार्य है। इससे कम अंक होने पर आप क्वालिफाई नहीं कर पायेंगे। पिछले कुछ सालों में कट-ऑफ बढ़ता रहा है। इस साल भी सीटेट का कट-ऑफ बढ़ने की उम्मीद है। 
विज्ञापन

सबसे पहले हम जानते है परीक्षा टाइम शेडूल्य के बारे में

आपको बता दें कि CTET परीक्षा 8 दिसंबर, 2019 को दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहला पेपर सुबह 9 : 30 से 12 बजे और दूसरा पेपर 2 से 4 :30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। दोनों परीक्षाओं को 2.30 घंटे का समय दिया जाएगा। CTET 2019 परीक्षा 20 भाषाओं में लगभग 104 शहरों में आयोजित होगी।

बाल विकास और शिक्षाशास्त्र पर खास ध्यान दें  
  • ये विषय काफी उलझने वाला होते हैं। एक तरह से कठिन भी हैं। इन विषयों में घुमा-फिरा कर भी सवाल पूछे जाते हैं। इसलिए प्रश्नों को पहले ध्यान से पढ़ें, समझें और फिर जवाब दें। परीक्षा में समय का विशेष ध्यान रहें। क्योंकि इस विषय के प्रश्नों को हल करने में  सबसे ज्यादा समय लगता है। इसे ध्यान से पढ़कर ही जवाब दें।
  •  
ये भी पढ़ें : CTET December 2019 : परीक्षा के लिए आवेदन से लेकर मॉक टेस्ट तक, हर जानकारी मिलेगी यहां  
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र का अभ्यास ज्यादा करें
  • सबसे जरूरी है कि उम्मीदवार पिछले वर्षो के प्रश्न पत्र हल करें। इससे आपका अच्छा सिलेबस कवर हो सकेगा और आपको प्रश्नों की जटिलता और पूछने के तरीके का भी अंदाजा मिल सकेगा।

ऑनलाइन टेस्ट दें
  • सीटेट परीक्षा 8 दिसंबर, 2019 को आयोजित हो रही है। इसलिए अभ्यर्थी रोजाना कम से कम एक मॉक टेस्ट का अभ्यास जरूर करें। इससे आप परीक्षा के प्रश्नों को अच्छे से समझ सकेंगे और टाइम मैनेजमेंट बेहतर कर सकेंगे। परीक्षा के दौरान प्रश्नों को हल करने की आपकी स्पीड भी अच्छी रहेगी। 

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।

 
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें