Raising day: इंडियन कोस्ट गार्ड शिप वरुण
- फोटो : ANI
अफसर रैंक पर भर्ती
भारतीय तटरक्षक में करियर बनाने के लिए कई अवसर हैं। इसके लिए 19 वर्ष से 30 वर्ष तक की उम्र सीमा में विभिन्न पदों पर आप नियुक्ति पा सकते हैं। इनमें जनरल ड्यूटी अफसर, पायलट नेविगेटर, कॉमर्शियल पायलट, टेक्नीकल विंग और लॉ विंग आदि में भी जुड़ सकते हैं। इनके लिए 12वीं में गणित और फिजिक्स के साथ स्नातक होना जरूरी है। अधिकारी वर्ग में सेवा समय और अनुभव के आधार पर असिस्टेंट कमांडेंट, डिप्टी कमांडेंट, कमांडेंट, कमांडेंट (जेजी), डीआईजी, आईजी, डीजी तक के पद पर क्रमोन्नत हो सकते हैं। इसमें बेसिक वेतनमान 56,100 रुपए प्रतिमाह से लेकर 2,05,400 रुपए तक मिलता है। इसके अलावा कई अन्य प्रकार के भत्ते और लाभ भी मिलते हैं। संबंधित अधिक जानकारी आप यहां https://www.joinindiancoastguard.gov.in/officerentry.html देख सकते हैं।