फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी की कैबिनेट में इस यूनिवर्सिटी से पढ़े मंत्री सबसे ज्यादा, ये कभी नहीं लड़े छात्रसंघ चुनाव

Tue, 17 Sep 2019 09:49 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • दिल्ली विश्वविद्यालय में आज होने वाले हैं छात्रसंघ चुनाव
  • मोदी मंत्रीमंडल के कई मंत्रियों ने कभी नहीं लड़ा छात्रसंघ चुनाव
  • मोदी मंत्रीमंडल में जेएनयू से पढ़े छात्रों की संख्या कम
विज्ञापन
1 of 13
मोदी मंत्रीमंडल - फोटो : PTI
देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र के लिए दाखिले की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। अब ज्यादातर जगहों पर छात्र संघ चुनावों का दौर जारी है। कहा जाता है कि यही वो समय है जब आप भविष्य की राजनीति की दिशा भी तय करते हैं। देश की राजनीति में भी कई चेहरे ऐसे हैं जिन्होंने अपने कॉलेज के समय में ही इस क्षेत्र में कदम रख दिया था। हालांकि सबके साथ ऐसा नहीं है।

क्या आप जानते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में जो मंत्री हैं उनमें से ज्यादातर किस विश्वविद्यालय से पढ़े हैं? आगे जानें इस सवाल का जवाब, जो चौंकाने वाला है।
विज्ञापन

2 of 13
मोदी मंत्रीमंडल - फोटो : PTI
पीएम मोदी के मंत्रीमंडल में जवाहरलाल नेहरू विश्विवद्यालय (JNU) से पढ़े लोगों की संख्या काफी कम है। कैबिनेट में सबसे ज्यादा, पांच मंत्री दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़े हैं। जबकि दूसरे स्थान पर पटना विश्वविद्यालय का नाम आता है। यहां से पढ़े चार लोग आज मोदी मंत्रीमंडल में मंत्री हैं। लेकिन रोचक बात ये है कि फिलहाल मोदी मंत्रीमंडल में डीयू के जितने भी मंत्री हैं, उनमें से कोई भी वहां छात्रसंघ चुनाव नहीं लड़ा है।

आगे, हम बता रहे हैं कि कौन सा मंत्री किस विश्वविद्यालय से पढ़ा है।
विज्ञापन

3 of 13
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

नरेंद्र मोदी - प्रधानमंत्री

नरेंद्र मोदी ने दिल्ली विश्वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस में डिग्री प्राप्त की है। यह जानकारी उन्होंने अपने चुनावी शपथ पत्र में दी थी।

4 of 13
डॉ. हर्षवर्धन

डॉ. हर्ष वर्धन - विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री (Science and Technology Minister)

डॉ. हर्ष वर्धन ने दिल्ली विश्वविद्यालय के जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज से पढ़ाई की है। इसके पहले उन्होंने गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, कानपुर से ग्रेजुएशन पूरा किया था।
विज्ञापन

5 of 13
किरण रिजिजू - फोटो : Twitter

किरण रिजिजू - युवा कार्य व खेलकूद मंत्री

किरण रिजिजू ने दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से बीए की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने डीयू से ही एलएलबी की डिग्री भी ली है।
विज्ञापन

6 of 13
राव इंद्रजीत सिंह

राव इंद्रजीत सिंह - स्टैटिक्स एंड प्रोग्राम इंप्लीमेंटेशन मिनिस्ट्री और प्लानिंग मिनिस्ट्री

राव इंद्रजीत सिंह ने दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई की है।
विज्ञापन

7 of 13
हरदीप सिंह पुरी

हरदीप सिंह पुरी- नागरिक उड्डयन मंत्री (Civil Aviation Minister)

हरदीप सिंह पुरी ने दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) के हिंदू कॉलेज से इतिहास में ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने डीयू के ही संत स्टीफेंस कॉलेज में हिस्ट्री के लेक्चरर के रूप में काम किया किया है। 

8 of 13
रविशंकर प्रसाद - फोटो : amar ujala

रवि शंकर प्रसाद - लॉ एंड जस्टिस, कम्युनिकेशन और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड आईटी मिनिस्ट्री

रवि शंकर प्रसाद ने पटना विश्वविद्यालय (Patna University) के पटना लॉ कॉलेज से से एमए और एलएलबी की डिग्री प्राप्त की है।

9 of 13
राम विलास पासवान - फोटो : Twitter

राम विलास पासवान - कंज्यूमर अफेयर्स, फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन

राम विलास पासवान ने पटना विश्वविद्यालय के कोसी कॉलेज से मास्टर (MA) की डिग्री प्राप्त की है।

10 of 13
आरके सिंह - फोटो : Twitter

आरके सिंह - कौशल विकास और ऊर्जा मंत्री

आरके सिंह भी पटना विश्वविद्यालय से अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं।

11 of 13
अश्विनी कुमार चौबे - फोटो : ANI

अश्विनी कुमार चौबे - स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री

अश्विनी कुमार चौबे ने पटना विश्वविद्यालय के अधीन साइंस कॉलेज से जूलॉजी में बीएससी की पढ़ाई की है।

12 of 13
एस जयशंकर

एस जयशंकर - विदेश मंत्री

एस जयशंकर ने जवाहरलाल यूनिवर्सिटी (JNU) से इंटरनेशनल रिलेशंस में एमफिल और पीएचडी की डिग्री प्राप्त की है।

ये भी पढ़ें : बॉलीवुड की इस फिल्म से पीएम मोदी को मिली थी प्रेरणा, ये है प्रधानमंत्री का पसंदीदा गाना
विज्ञापन

13 of 13
निर्मला सीतारमण

निर्मला सीतारमण - वित्त मंत्री

निर्मला सीतारमण ने जवाहरलाल यूनिवर्सिटी से एमफिल की पढ़ाई पूरी की है।

ये भी पढ़ें : Narendra Modi: कहानी उस डायरी की...जिसे लिखकर उसके पन्ने जला देते थे नरेंद्र मोदी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें