फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PPC 2024: एग्जाम वॉरियर्स को पीएम मोदी ने दिया सफलता के मंत्र, हर चुनौती का डटकर कर सकेंगे सामना

Mon, 29 Jan 2024 03:54 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Pariksha Pe Charcha 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम के सातवें संस्करण के दौरान छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अभिभावकों से बातचीत की। यह कार्यक्रम दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित किया गया। 
विज्ञापन
1 of 6
परीक्षा पे चर्चा 2024 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Pariksha Pe Charcha 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार 29 जनवरी 2024 को 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम के सातवें संस्करण के दौरान छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों से बातचीत की। यह कार्यक्रम दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम शिक्षा मंत्रालय की तरफ से हर वर्ष आयोजित किया जाता है। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम पहली बार साल 2018 में मनाया गया था। इस कार्यक्रम में देश-विदेश दोनों के ही छात्र, शिक्षक और अभिभावक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ परीक्षाओं और स्कूली जीवन से संबंधित चिंताओं पर चर्चा करते हैं, जिसके बारे में प्रधानमंत्री उन्हें सलाह देते हैं, जिससे वे अपने जीवन में चुनौतियों का सामना कर सकें। 
विज्ञापन

प्रॉपर नींद लेना बहुत आवश्यक

2 of 6
परीक्षा पे चर्चा 2024 - फोटो : @ani
पीएम नरेंद्र मोदी ने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं से बातचीत करते हुए कहा कि हेल्थ साइंस के मुताबिक, जीवन में प्रॉपर नींद लेना बहुत आवश्यक है। रील्स देखकर हम समय और नींद खराब करते हैं। 
विज्ञापन

तनाव को करें कम

3 of 6
परीक्षा पे चर्चा 2024 - फोटो : @ani
पीएम मोदी ने तनाव को कम करने के सवाल पर कहा कि हमें अपने मन को खुद से तैयार करना होता है। दबाव को कम करने के लिए हमें अपने तरीके से ही मन को जीतना होता है। दबाव के प्रकार की बात करें तो इसमें खुद के द्वारा तैयार किए गए गोल ही सबसे बड़ा दबाव का कारण बन जाता है। इसलिए हमें धीरे-धीरे बिना दबाव के चीजें करनी चाहिए।

निर्णायक होना जरूरी

4 of 6
परीक्षा पे चर्चा 2024 - फोटो : @ani
पीएम मोदी ने कहा कि किसी भी हालत में हमें निर्णायक होना चाहिए। एक बार निर्णायक बनने की आदत लग जाती है तो कंफ्यूजन नहीं रहता है।  
विज्ञापन

लिखने की आदत डालें

5 of 6
परीक्षा पे चर्चा 2024 - फोटो : @ani
आज के युग में टेक्नोलॉजी के कारण लिखने की आदत कम हो गई है, जबकि एग्जाम में लिखना होता है। इसलिए रोज आप खुद अपनी नोटबुक में कुछ न कुछ जरूर लिखें। लिखने की आदत डालें
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को हमेशा कोसना ठीक नहीं

6 of 6
परीक्षा पे चर्चा 2024 - फोटो : @ani
पीएम मोदी ने कहा कि मां-बाप अपने सपने बच्चों पर न थोपें। बच्चों को हमेशा कोसना ठीक नहीं है, उन्हें सही माहौल देने की जरूरत है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें