पाकिस्तान के पू्र्व राष्ट्रपति और तानाशाह परवेज मुशर्रफ को फांसी की सजा सुनाई गई है। मंगलवार को इस्लामाबाद की विशेष अदालत ने मुशर्रफ को राजद्रोह का दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनाई है। लेकिन ये पहली बार नहीं है जब किसी राष्ट्र प्रमुख को किसी जुर्म के लिए मौत की सजा सुनाई गई है। पहले भी ऐसा हो चुका है। दुनिया के कई देशों के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री को सजा-ए-मौत दी गई है। किसी को उन्हीं के देश की न्यायालय ने मौत की सजा दी तो किसी को अंतरराष्ट्रीय न्यायालय से सजा-ए-मौत मिली। ऐसे ही कुछ राष्ट्रपतियों व प्रधानमंत्रियों के बारे में हम आपको आगे की स्लाइड में बता रहे हैं। देखें आगे की स्लाइड्स।