फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Armed Forces: तीनों सेनाओं में डेढ़ लाख से ज्यादा पद खाली, रक्षा राज्यमंत्री बोले- सवार्धिक थल सेना में

Tue, 28 Mar 2023 09:40 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Indian Armed Forces Vacany: भारतीय सेना में तीनों सशस्त्र बलों को लगभग 1.55 लाख कर्मियों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। इनमें सर्वाधिक 1.36 लाख रिक्तियां थल सेना के लिए है।
विज्ञापन
1 of 4
Indian Armed Forces - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Indian Armed Forces 1,55,000 Posts Vacant: भारतीय सेना में तीनों सशस्त्र बलों को लगभग 1.55 लाख कर्मियों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। इनमें सर्वाधिक 1.36 लाख रिक्तियां थल सेना के लिए है। रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को राज्यसभा को सूचित किया गया।
एक लिखित उत्तर में, रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि सशस्त्र बलों के कर्मियों की कमी और भर्ती उपायों की नियमित रूप से समीक्षा की जाती है और रिक्तियों को भरने और युवाओं को सेवाओं में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कई उपाय शुरू किए गए हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
Indian Armed Forces - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

Indian Armed Forces: अधिकारियों के 8129 पद खाली

भट्ट ने कहा कि भारतीय सेना में 8,129 अधिकारियों की कमी है जिसमें आर्मी मेडिकल कोर और आर्मी डेंटल कोर शामिल हैं। मिलिट्री नर्सिंग सर्विस (एमएनएस) में 509 पद खाली हैं और जेसीओ और अन्य रैंक के 1,27,673 पद भी खाली हैं। मंत्री ने कहा कि सेना द्वारा नियोजित नागरिकों में ग्रुप ए में 252 रिक्त पद हैं, ग्रुप बी में 2,549 रिक्तियां हैं, और ग्रुप सी में 35,368 रिक्तियां हैं। 

 

विज्ञापन

3 of 4
भारतीय नौसेना के जवान - फोटो : ANI

Indian Armed Forces: नौसेना में 12428 जवानों की कमी

मंत्री ने अपने जवाब में कहा कि नौसेना में 12,428 कर्मियों की कमी है। इनमें 1,653 अधिकारियों, 29 चिकित्सा और दंत चिकित्सा अधिकारियों और 10,746 नाविकों की कमी है। असैनिक कर्मचारियों में ग्रुप ए में 165, ग्रुप बी में 4207 और ग्रुप सी में 6,156 की कमी है। 

 

विज्ञापन

4 of 4
Indian Air Force - फोटो : अमर उजाला

Indian Armed Forces: वायु सेना में 7031 जवानों की कमी

भारतीय वायु सेना में 7,031 कर्मियों की कमी है। उन्होंने कहा कि 721 अधिकारियों, 16 चिकित्सा अधिकारियों, 4,734 एयरमैन और चिकित्सा सहायक ट्रेड के 113 एयरमैन की भी कमी है। कार्यरत नागरिकों में, ग्रुप ए में 22, ग्रुप बी में 1303, और ग्रुप सी में 5531 की कमी है।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें