प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करते अमेरिकी शिक्षाविद और उद्यमी विवेक वाधवा।
- फोटो : Twitter@wadhwa
हेलीपैड से लेकर गेस्ट हाउस तक है बंगले में
प्रधानमंत्री के आधिकारिक निवास के तहत आवास को भले ही सात, लोक कल्याण मार्ग के नाम से जाना जाता है। हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच नंबर के बंगले में रहते हैं। इस परिसर में पांच नंबर के अलावा, 1, 3, 7 और 9 नंबर के बंगले भी हैं। इन बंगलों में दो बेडरूम, एक और रूम के अलावा एक डाइनिंग रूम और एक ड्रॉग रूम है। इस ड्रॉइंग रूम में एकसाथ 30 लोग बैठ सकते हैं। वर्तमान में बंगला नंबर - 7 में प्रधानमंत्री का कार्यालय है। बंगला नंबर - 9 में प्रधानमंत्री की सुरक्षा और बाकी प्रोटोकॉल की जिम्मेदारी संभाल रहे एसपीजी जवान रहते हैं। बंगला नंबर- 3 प्रधानमंत्री के अतिथियों के लिए गेस्ट हाउस है तो वहीं, बंगला नंबर-1 पर प्रधानमंत्री के लिए हेलीपैड बना हुआ है।