सांकेतिक तस्वीर (AI)
- फोटो : freepik
एकल-शिक्षक स्कूलों का राज्यवार विवरण
आंध्र प्रदेश में 12,912, उत्तर प्रदेश में 9,508, झारखंड में 9,1720, महाराष्ट्र में 8,152, कर्नाटक में 7,349, लक्षद्वीप में 7,217, मध्य प्रदेश में 7,217, पश्चिम बंगाल में 6,482, राजस्थान में 6,117, छत्तीसगढ़ में 5,973 और तेलंगाना में (5,001) एकल-शिक्षक स्कूल हैं। दिल्ली में नौ एकल-शिक्षक स्कूल हैं।
केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी, लद्दाख, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव और चंडीगढ़ में एक भी एकल-शिक्षक विद्यालय नहीं है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में केवल चार एकल-शिक्षक विद्यालय हैं।
एकल-शिक्षक विद्यालयों में छात्र नामांकन के मामले में, उत्तर प्रदेश 6,24,327 छात्रों के साथ सबसे आगे है, इसके बाद झारखंड में 4,36,480 छात्र, पश्चिम बंगाल में 2,35,494 छात्र, मध्य प्रदेश में 2,29,095 छात्र, कर्नाटक में 2,23,142 छात्र, आंध्र प्रदेश में 1,97,113 छात्र और राजस्थान में 1,72,071 छात्र हैं।