फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आप जानते हैं? एम्यूजमेंट पार्क में शोर मचाने पर हो सकती है जेल

Sun, 14 Feb 2021 07:35 PM IST
Devesh Devesh एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Ocean amusement park hong kong - फोटो : social media
जब बात मौज-मस्ती की होती है तो सबसे पहला ख्याल एम्यूजमेंट पार्क जाने का आता है। अगर वह एम्यूजमेंट पार्क भी दुनिया के सबसे लोकप्रिय क्षेत्र का हो, तो इससे बेहतर क्या होगा। आप सोच रहे होंगे कि यह तो सोने पर सुहागा है। लेकिन कहीं यही मौज-मस्ती आप पर भारी न पड़ जाए। दरअसल, आज हम आपको ऐसे एम्यूजमेंट पार्क के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां ज्यादा शोर मचाना आपको जेल भी भिजवा सकता है। चौंक गए न ...! तो आगे की स्लाइड में जानिए इसके पीछे की असली वजह...
विज्ञापन

2 of 6
Ocean amusement park hong kong - फोटो : social media
हम बात कर रहे हैं हांगकांग के ओशियन पार्क की। चीन सरकार की दमनकारी नीतियों और लोकतांत्रिक एवं मानवाधिकार हनन के मामलों को लेकर अक्सर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में रहने वाले स्वायत्त क्षेत्र हांगकांग का ओशन (ओशियन) पार्क न केवल एक एम्यूजमेंट पार्क है बल्कि यह एक हांगकांग डिज्नीलैंड के बाद वहां का दूसरा सबसे बड़ा थीम आधारित पार्क है। यह आमतौर समुद्री स्तनधारी जीवों और एनिमल थीम पार्क भी है।
विज्ञापन

3 of 6
Ocean amusement park hong kong - फोटो : social media
हांगकांग के ओशन एम्यूजमेंट पार्क फिल्मी लोकेशन के लिए मशहूर है। इस एम्यूजमेंट पार्क में घूमना, समय बिताना और वहां समुद्री जीवों के साथ-साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड और चीनी फिल्मों की शूटिंग देखना किसे पसंद नहीं आएगा। यहां जैकी चैन व ब्रूस ली सहित वैश्विक सिने जगत के दिग्गज अभिनेताओं और अभिनेत्रियों ने अपनी फिल्मों की शूटिंग की है। इसे बनाया तो लोगों की मौज-मस्ती के लिए ही गया था, लेकिन यहां के सख्त नियम इस मौज-मस्ती पर अक्सर भारी पड़ जाते हैं। क्योंकि, यहां पर शोर मचाते हुए पकड़े जाने पर एक महीने तक की जेल का प्रावधान है। 

4 of 6
Ocean amusement park hong kong - फोटो : social media
हांगकांग से जुड़ीं रोचक बातें 
  • हांगकांग का क्षेत्रफल करीब 426 वर्ग मील यानी 1104 वर्ग किलोमीटर है। 
  • आधिकारिक तौर पर हांगकांग चीन का विशेष प्रशासनिक एवं स्वायत्त क्षेत्र है।
  • 200 से अधिक द्वीपों से मिलकर बना हांगकांग के इस पार्क में बेहतरीन कई एक्शन थ्रिलर फिल्में बनी हैं। 
  • पूर्वी एशिया के पर्ल नदी डेल्टा पर बसे इस क्षेत्र की अपनी राजनीतिक और आर्थिक प्रणाली है। 
विज्ञापन

5 of 6
Ocean amusement park hong kong - फोटो : social media
आर्थिक गतिविधियों का केंद्र 
  • 1841 में ब्रिटिश सरकार ने हांगकांग में उपनिवेश स्थापित किया था।
  • दुनिया में सबसे लंबा 1,377 मीटर रेल और सड़क यातायात का सस्पेंशन ब्रिज यहीं बना है। 
  • जुलाई 1997 में ब्रिटेन ने हांगकांग को चीन सौंप दिया था। 
  • आज हांगकांग दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण आर्थिक गतिविधियों के अहम केंद्रों में से एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Ocean amusement park hong kong - फोटो : social media
ये बातें भी हैं खास
  • यहां की मुद्रा हांगकांग डॉलर है और एक हांगकांग डॉलर की कीमत लगभग 9.37 रुपए है।
  • वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान भारत ने हांगकांग से 16.93 अरब डॉलर का आयात किया है।
  • इसी अवधि के दौरान भारत ने हांगकांग को 10.96 अरब डॉलर का निर्यात किया है। 
  • हांगकांग दुनिया के सबसे दौलतमंद शहरों में से एक है। गगनचुंबी इमारतें भी अनेक हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें