भारतीय छात्र
- फोटो : एएनआई
डिग्री पूरी कर चुके छात्रों को मिलेगी अनुमति
इन तथ्यों को ध्यान में रखते हुए एनएमसी ने एक बार के उपाय के रूप में, एक योजना तैयार करने और उन विदेशी चिकित्सा स्नातकों को छूट देने का फैसला किया है, जिन्होंने चीन में कोविड -19 महामारी, रूस-यूक्रेन युद्ध आदि असाधारण परिस्थितियों के कारण फिजिकल क्लीनिकल ट्रेनिंग के बिना विदेशी चिकित्सा संस्थान से अपना चिकित्सा पाठ्यक्रम पूरा किया है। इस योजना के तहत, एनएमसी द्वारा अधिसूचित की जाने वाली तारीख पर पाठ्यक्रम पूरा करने का प्रमाण-पत्र प्राप्त कर चुके छात्रों को एफएमजीई में उपस्थित होने की अनुमति दी जाएगी। हालांकि, एनएमसी के हलफनामे में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह एक बार की व्यवस्था है। अब एफएमजी परीक्षा उत्तीर्ण करने पर, ऐसे विदेशी मेडिकल स्नातकों को दो साल के लिए सीआरएमआई से गुजरना पड़ेगा।