फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main Paper Analysis: जेईई मेन दूसरे चरण में छका रही गणित, फिजिक्स आसान तो केमिस्ट्री थोड़ी टफ लगी

Wed, 27 Jul 2022 04:32 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEE Main Paper Analysis: जेईई मेन दूसरे चरण में सोमवार की तुलना में मंगलवार को पेपर में कुछ प्रश्न आसान रहे, लेकिन ओवरऑल पेपर कठिन और उलझाऊ था। यहां स्टूडेंट्स के फीडबैक और फैकल्टी रिस्पांस के आधार पर यहां पेपर का एनालिसिस किया गया है। 
विज्ञापन
1 of 8
JEE Main Session 2 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
JEE Main Exam Analysis 2022: बीई-बीटेक कोर्स में दाखिलों के लिए देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के दूसरे चरण के दो दिन सेशन जेईई मेन-जुलाई के दूसरे दिन की परीक्षा मंगलवार को कंप्यूटर बेस्ड मोड पर हुई।
स्टूडेंट्स के फीडबैक और फैकल्टी रिस्पांस के आधार पर यहां पेपर का एनालिसिस किया गया है। उम्मीदवारों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की तुलना में मंगलवार को पेपर में कुछ प्रश्न आसान रहे, लेकिन ओवरऑल पेपर कठिन और उलझाऊ था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
जेईई मेन पेपर-2 - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, कोटा के नामचीन कोचिंग गुरु डॉ बृजेश माहेश्वरी सर ने बताया कि तीनों विषयों में लगभग सभी टॉपिक्स को कवर किया गया था। कुछ इंटीजर टाइप क्वेश्न विद्यार्थियों को टफ व एडवांस लेवल के लगे। पेपर में 12वीं कक्षा से 60 फीसदी एवं 11वीं कक्षा से 40 फीसदी सिलेबस को कवर किया गया था। तीनों विषयों में मैथ्स का पेपर सबसे टाइम टेकिंग रहा। यहां पढ़िए पेपर एनालिसिस ... 
 
विज्ञापन

3 of 8
Physics - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
JEE Main फिजिक्स का पेपर आसान
जेईई मेन दूसरे चरण में मंगलवार को फिजिक्स का पेपर आसान रहा। डॉ बृजेश माहेश्वरी सर ने बताया कि जिसमें थर्मोडाइनेमिक्स, एनएलएम, प्रिंसिपल ऑफ कम्युनिकेशन, सेमीकंडक्टर, मैग्नेटिक फील्ड, एसएचएम, काइनेमेटिक्स, टू डी, साउंड एंड वेव ऑप्टिक्स और एरर आदि टॉपिक्स से प्रश्न आए। इसके अलावा रेडियोएक्टिविटी, डायोड व करंट इलेक्ट्रिसिटी के प्रश्न भी पूछे गए थे।
 

4 of 8
Chemistry - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
JEE Main केमिस्ट्री भी आसान रही
सुबह की पारी में केमिस्ट्री का पेपर आसान रहा। बीएम सर के अनुसार, फिजिकल केमिस्ट्री में केमिकल काइनेटिक्स, केमिकल इक्विलीब्रीयम, थर्मोकेमिस्ट्री, इलेक्ट्रोकेमिस्ट्री एवं मोल कंसेप्ट से प्रश्न आए। इसी प्रकार ऑर्गेनिक केमिस्ट्री में नाइट्रोजन कंटेनिंग कम्पाउंड, ग्रिगनार्ड रीजेन्ट, क्लोरिनेशन ऑफ बेन्जीन, फीनोल, केमिस्ट्री इन एवरी-डे लाइफ तथा सेपरेशन टेक्निक मैथड एवं इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री में को-ऑर्डिनेशन कंपाउंड्स, डी एंड एफ ब्लॉक केमिस्ट्री आदि से प्रश्न पूछे गए। 
विज्ञापन

5 of 8
Chemistry Lab - फोटो : डेमो पिक
सफलता डॉट कॉम के केमिस्ट्री फैकल्टी डॉ संजय कुमार ने बताया कि शाम की पारी में भी पेपर का डिफिकल्टी लेवल मध्यम रहा। जिसमें दो प्रश्न एसरशन रीजनिंग टाइप के थे। इसमें आईयूपीएसी नोमेनक्लेचर, रीडक्शन, बॉयोमोलेक्यूल, फीनोल, मेटलर्जी, डी-ब्लॉक, पी-ब्लॉक, एस-ब्लॉक, इंडिकेटर, सरफेस केमिस्ट्री, बफर सॉल्युशन, गेस्कोन प्लस मोल के प्रश्न थे। इसके अलावा कैलकुलेशन मोडरेट लेवल की रही।
विज्ञापन

6 of 8
Maths - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
JEE Main मैथ्स ने बहुत उलझाया
मंगलवार को सुबह की पारी में मैथ्स का पेपर अन्य दोनों विषयों की तुलना में कठिन रहा। डॉ बृजेश माहेश्वरी सर ने बताया कि करीब 4-5 प्रश्न काफी कठिन स्तर के थे। प्रत्येक टॉपिक से प्रश्न पूछे गए। 11वीं कक्षा के सिलेबस से 40 एवं 12वीं कक्षा के सिलेबस से 60 प्रतिशत प्रश्नों को कवर किया गया।
इंटीजर टाइप के पूछे गए प्रश्न एडवांस लेवल के थे। विद्यार्थियों के अनुसार इस बार मैथ्स का पेपर रैंक निर्धारित करेगा। वहीं, शाम की पारी में भी पेपर का डिफिकल्टी लेवल मध्यम रहा। करीब 20 प्रतिशत प्रश्नों का लेवल कठिन, 20 प्रतिशत का आसान एवं 60 प्रतिशत प्रश्नों का डिफिकल्टी लेवल मध्यम स्तरीय रहा। 
विज्ञापन

7 of 8
जेईई मेन 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
JEE Main पहले पेपर में मैथ्स टफ रही, फिजिक्स मीडियम लेवल का
जेईई मेन जुलाई सेशन के पहले दिन मैथ्स का पेपर काफी कठिन आया। मल्टीपल फॉर्मूला एवं कंसेप्ट्स के साथ प्रश्नों को पूछा गया। सभी प्रश्न गणनात्मक एवं व्याख्यात्मक थे। कोटा वाले बीएम सर ने बताया कि कैलकुलस से 9, एलजेब्रा से 8, वेक्टर एंड थ्री डी से 3 प्रश्न आए। सर्किल प्लस कोनिक सेक्शन से लगभग 4 प्रश्न एवं शेष टॉपिक्स से करीब 5-6 प्रश्न आए। सभी प्रश्न गणनात्मक एवं व्याख्यात्मक थे। इसलिए मैथ्स के पेपर का डिफिकल्टी लेवल काफी उच्च था।
विज्ञापन

8 of 8
जेईई मेन 2022 - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को सुबह की पारी में फिजिक्स के पेपर का स्तर पिछले सेशन जैसा रहा। लगभग सभी टॉपिक्स को कवर किया गया था। काइनेमेटिक्स, वेव ऑप्टिक्स, डब्ल्यूईपी, रोटेशन एवं रे ऑप्टिक्स से प्रश्न पूछे गए थे। रे ऑप्टिक्स में रेनबो फॉर्मेशन पर प्रश्न पूछे गए। विद्यार्थियों से मिली जानकारी के अनुसार सेमीकंडक्टर पार्ट से पूछे गए प्रश्न थोड़ा उलझाने वाले रहे। केमिस्ट्री का पेपर फिजिक्स व मैथ्स की तुलना में आसान था। सुबह की पारी में ऑब्जेक्टिव पार्ट में दो प्रश्न एसरशन रीजनिंग टाइप के थे।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें