फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Union Budget 2020: निर्मला सीतारमण ने पेश किया देश का बजट, जानें इनकी शिक्षा

Sat, 01 Feb 2020 11:59 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : PTI
Union Budget 2020: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में मोदी सरकार का आम बजट पेश किया। इस बजट से किसानों, युवाओं, मध्यम वर्ग सभी को काफी उम्मीदें हैं। क्योंकि बजट में ही सरकार पूरे वर्ष के लिए कर की दरों के अलावा उन योजनाओं और वस्तुओं की कीमतों में बदलाव का एलान करती है, जिसका असर सभी नागरिक वर्गों पर देखने को मिलता है। यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का दूसरा बजट है। 
 
इस बीच हम आपको बता रहे हैं देश की वित्त मंत्री के बारे में। आइए जानते हैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की शिक्षा से लेकर उनके जीवन की कुछ दिलचस्प बातें।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : PTI

निर्मला सीतारमण कौन हैं...?

18 अगस्त 1959 को तमिलनाडु के मदुरै शहर में जन्मीं निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री होने से पहले देश के रक्षामंत्री पद पर भी कार्यरत रह चुकी हैं। उन्होंने कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की राज्य मंत्री (इंडिपेंडेंट चार्ज) का कार्यभार भी संभाल चुकी हैं।
विज्ञापन

3 of 5
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण। - फोटो : अमर उजाला
निर्मला सीतारमण पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल के दौरान साल 2005 तक राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य भी रहीं। सीतारमण 2006 में भाजपा में शामिल हुईं, जब नितिन गडकरी पार्टी प्रमुख थे। फिर सीतारमण पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता भी बनीं।

इनकी शिक्षा...

4 of 5
निर्मला सीतारमण - फोटो : SELF
  • बता दें सीतारमण ने सीतालक्ष्मी रामास्वामी कॉलेज, तिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु से स्नातक किया। फिर 1984 में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली से अंतर्राष्ट्रीय स्टडीज में एमफिल की पढ़ाई पूरी की। 
  • जब सीतारमण दिल्ली में मास्टर्स की पढ़ाई कर रही थीं, तब उनकी मुलाकात तेलुगु ब्राह्मण डॉ परकला प्रभाकर से हुई। दोनों ने साल 1986 में शादी कर ली। शादी होने के बाद निर्मला अपने पति के साथ लंदन चली गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
nirmala-sitaraman
  • निर्मला सीतारमण ने करियर की शुरुआत में एक कंपनी में सीनियर मैनेजर के पद पर और इसके बाद उन्होंने बीबीसी वर्ल्ड सर्विस में भी काम किया। 
  • निर्मला सीतारमण हैदराबाद के प्रणव स्कूल के संस्थापकों में से एक हैं।
  • वे ‘नेशनल कमीशन ऑफ वुमन’ की सदस्य भी रह चुकी हैं। 
ये भी पढ़ें- ये हैं दुनिया के पांच सबसे महंगे फल, एक की कीमत आठ लाख रुपये से भी ज्यादा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें