फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET UG Result 2023: नतीजों में यूपी, महाराष्ट्र और राजस्थान का जलवा; स्थानीय बढ़े तो एनआरआई छात्र घटे, पढ़ें

सार

NEET UG Result 2023 Analysis: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से स्नातक मेडिकल दाखिलों के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। नीट परीक्षा के नतीजों में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान का दबदबा रहा है।
विज्ञापन
1 of 6
NEET UG Result 2023 Analysis - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
NEET UG Result 2023 Analysis: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से स्नातक मेडिकल दाखिलों के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। नीट परीक्षा के नतीजों में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान का दबदबा रहा है। इस बार नीट यूजी के पंजीयन में ही स्थानीय यानी भारतीय छात्रों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई तो वहीं एनआरआई श्रेणी के आवेदकों की संख्या में गिरावट दिखी है।  

 

विज्ञापन

2 of 6
NEET UG Result - फोटो : Amar Ujala

NEET UG Result 2023: यूपी, महाराष्ट्र और राजस्थान से 1-1 लाख से ज्यादा छात्र सफल

NEET UG 2023 परीक्षा के परिणाम में उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा 2,73,572 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 2,67,383 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था। इनमें से 1,39,961 छात्रों ने परीक्षा में सफलता अर्जित की है। महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर रहा है। यहां के 2,77,903 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 2,73,819 परीक्षा में भाग लिया था और 1,31,008 सफल हुए हैं। वहीं, राजस्थान से पंजीकृत 1,48,364 छात्रों में से 1,45,824 ने नीट परीक्षा दी थी। इनमें से 1,00,316 छात्रों ने सफलता हासिल की है। 
 

अंग्रेजी में भी पढ़ें : NEET UG Result 2023: UP, Maharashtra and Rajasthan Dominate, NRI Students Decreased and Locals Increased

विज्ञापन

3 of 6
NEET UG 2023 - फोटो : NTA

NEET UG Result : प्रमुख राज्यों के उम्मीदवारों की बीते दो साल की स्थिति

 
राज्य / वर्ष
2022
2023
पंजीकृत
शामिल
सफल
पंजीकृत
शामिल
सफल
उत्तर प्रदेश
1,74,523
1,56,992
88,889
2,73,572
2,67,383
1,39,961
महाराष्ट्र
2,27,659
1,95,338
79,974
2,77,903
2,73,819
1,31,008
राजस्थान
1,04,173
95,752
65,758
1,48,364
1,45,824
1,00,316
बिहार
1,03,691
98,668
55,709
1,21,647
1,18,533
64,916
मध्य प्रदेश
64,110
55,461
27,134
1,04,265
1,02,161
49,324
दिल्ली
48,185
46,221
35,113
55,890
54,701
39,764
हरियाणा
40,934
38,855
26,666
45,197
44,217
29,794
जम्मू-कश्मीर
38,140
36,374
20,005
37,276
36,431
20,564
पंजाब
15,070
13,182
8,614
18,846
18,430
12,043
हिमाचल प्रदेश
17,663
16,930
10,129
18,830
18,448
10,962
उत्तराखंड
13,933
12,047
7,323
19,250
18,788
10,843
चंडीगढ़
2,730
2,622
1,905
3,160
3,098
2,219
 

 

4 of 6
NEET UG Result 2023 Analysis - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

NEET UG Result 2023: उम्मीदवारों की संख्या में बदलाव

बीते पांच साल के आंकड़ों पर नजर डाले तो नीट यूजी परीक्षा में शामिल होने वाले भारतीय उम्मीदवारों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। सुखद पहलू यह है कि महिला उम्मीदवारों की संख्या में पिछले वर्षों के मुकाबले लगातार बढ़ोतरी देखी गई है। इसी के साथ ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों और आरक्षित वर्ग के छात्रों की दावेदारी भी बढ़ी है। लेकिन चिंता की बात यह है कि एनआरआई, ओसीआई और पीआईओ श्रेणी के उम्मीदवारों की संख्या में लगातार गिरावट देखी गई है।

यह भी पढ़ें : NEET Result 2023 Top Medical Colleges: ये हैं देश के टॉप 10 मेडिकल कॉलेज, जानें किसका-कौनसा स्थान?
 
विज्ञापन

5 of 6
NEET UG - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

आंकड़ों में समझें -

 
नागरिकता / वर्ष
2019
2020
2021
2022
2023
भारतीय
15,16,066
15,93,907
16,12,276
18,70,015
20,36,316
एनआरआई (NRI)
1884
1869
1054
910
852
ओसीआई (OCI)
675
732
564
647
642
भारतीय मूल के विदेशी नागरिक (PIO)
63
49
--
--
--
विदेशी
687
878
883
771
786


यह भी पढ़ें : NEET Result 2023: बीडीएस के लिए ये हैं टॉप 10 डेंटल कॉलेज, जानिए कैसे मिलेगा दाखिला
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
NEET UG Counselling 2023 - फोटो : amar ujala

NEET UG Result 2023: क्या होगी आगे की प्रक्रिया?

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी यानी की एमसीसी की ओर से सबसे पहले मेडिकल कॉलेजों के अखिल भारतीय कोटा की 15 फीसदी सीटों के लिए काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। कुल चार राउंड में काउंसलिंग कराई जाएगी। ये हैं- राउंड-1, राउंड-2, स्ट्रे वैकेंसी और मॉपअप राउंड। अब तक काउंसलिंग का आधिकारिक शेड्यूल नहीं जारी किया गया है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि काउंसलिंग शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा। उम्मीदवार किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर नजर बना कर रखें। 
 

यह भी पढ़ें : NEET Result Analysis: टॉप-10 मेरिट में इस राज्य का दबदबा, सिर्फ एक छात्रा बना पाई जगह; यूपी-दिल्ली से कोई नहीं 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें