फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET PG 2021 : नीट पीजी 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 18 अप्रैल को होगी परीक्षा

Tue, 23 Feb 2021 07:35 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मार्च, 2021 तक है।
  • आवेदन फॉर्म में संशोधन के लिए 19 मार्च से 21 मार्च, 2021 तक का समय।
  • नीट-पीजी प्रवेश परीक्षा 18 अप्रैल, 2021 को आयोजित की जाएगी।
  • परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 12 अप्रैल, 2021 को जारी किए जाएंगे।
  • परीक्षा का परिणाम 31 मई, 2021 को घोषित किया जाना प्रस्तावित है। 
विज्ञापन
1 of 5
नीट पीजी 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू - फोटो : NBE
चिकित्सा के क्षेत्र में उच्च शिक्षा पाने और देश के विभिन्न मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सा अनुसंधान संस्थानों के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिला लेकर मेडिकल एजुकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री पाने का ख्वाब संजोए बैठे चिकित्सा स्नातक तैयार रहें। आपके इंतजार की समयसीमा अब खत्म हो गई है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) ने वर्ष 2021 के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट - पोस्ट ग्रेजुएट (NEET-PG) यानी नीट पीजी परीक्षा 2021 के लिए विस्तृत अधिसूचना जारी कर दी है।

यह भी पढ़ें : जानिए दुनिया के सबसे मशहूर अरबपति दिग्गजों की कहानी, टॉप पर रहने के लिए होती है कांटे की टक्कर

इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई है। एनबीए यानी राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड की ओर से नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट - पोस्ट ग्रेजुएट (NEET-PG) परीक्षा 2021 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। नीट-पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा के आवेदन मंगलवार, 23 फरवरी, 2021 को दोपहर तीन बजे से शुरू हो चुके हैं। NEET PG 2021 आवेदन प्रक्रिया संबंधी विस्तृत जानकारी और समय सारिणी के साथ ही आधिकारिक अधिसूचना और वेबसाइट का सीधा लिंक यहां इस खबर की अगली स्लाइड में दिया गया है। 
 
यह भी पढ़ें : विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षक ध्यान दें... पीएम मोदी के साथ फोटो और ऑटोग्राफ का मिल रहा मौका
 
विज्ञापन

2 of 5
राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) - फोटो : NBE
चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री करने के इच्छुक उम्मीदवार राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर NEET-PG परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। किसी अन्य मोड के माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उम्मीदवारों को पंजीकरण के लिए आवेदन करने से पहले यह भी सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि उनकी एमबीबीएस डिग्री एनएमसी यानी नेशनल मेडिकल काउंसिल के प्रावधानों के अनुसार मान्यता प्राप्त हैं, या नहीं। यदि यह पाया जाता है कि एमबीबीएस डिग्री की मान्यता प्राप्त नहीं है, तो उम्मीदवार की दावेदारी निरस्त कर दी जाएगी। 
विज्ञापन

3 of 5
नीट पीजी 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू - फोटो : NBE
नीट-पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मार्च, 2021 को रात 11.55 बजे तक है। वहीं, आवेदकों को आवेदन फॉर्म में संशोधन के लिए 19 मार्च से 21 मार्च, 2021 तक का समय मिलेगा। हालांकि, ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में तस्वीर, हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान को सही करने अथवा संपादित करने के लिए विंडो 02 अप्रैल से 04 अप्रैल, 2021 के लिए खोली जाएगी। नीट-पीजी प्रवेश परीक्षा 18 अप्रैल, 2021 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 12 अप्रैल, 2021 को जारी किए जाएंगे। जबकि परीक्षा का परिणाम 31 मई, 2021 को घोषित किया जाना प्रस्तावित है। 

4 of 5
NEET PG 2021 Exam Date Released - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि नीट पीजी 2021 शैक्षणिक सत्र 2021 के लिए MD/MS जैसे PG मेडिकल डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्रता सह प्रवेश परीक्षा है। देश में विभिन्न मेडिकल कॉलेज /विश्वविद्यालयों/ संस्थानों के अंतर्गत मेडिकल पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए NEET PG  का स्कोर योग्यता अनिवार्य है। उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए आवेदन करने से पहले सूचना बुलेटिन को ध्यान से पढ़ लेनी चाहिए। नीट पीजी 2021 का आवेदन पत्र एक उम्मीदवार द्वारा एक से अधिक बार प्रस्तुत नहीं किया जाना चाहिए। एक से अधिक आवेदन फॉर्म जमा करने वाले उम्मीदवार को परीक्षा से वंचित किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एमसीआई - फोटो : सोशल मीडेया
अधिक जानकारी के लिए नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) की वेबसाइट देखें या नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट - पोस्ट ग्रेजुएट (NEET-PG) परीक्षा 2021 के लिए विस्तृत इंर्फोमेशन बुलेटिन यानी आधिकारिक अधिसूचना इस सीधे लिंक के माध्यम से डाउनलोड करें। नीट पीजी परीक्षा 2021 के लिए सीधे आवेदन करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं और बोर्ड रिजल्ट संबंधी ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें।  
सरकारी नौकरियों और रिजल्ट से संबंधित ताजा भर्ती समाचार के लिए यहां क्लिक करें।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें