फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट पीजी 2021 : रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने के लिए फिर खुली विंडो, 30 मार्च तक का मौका

Mon, 29 Mar 2021 03:10 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड ने नीट पीजी परीक्षा के आवेदकों को दी बड़ी राहत
विज्ञापन
1 of 4
NEET PG 2021 Registration Fee Payment Window Re Opened - फोटो : अमर उजाला
एनबीई यानी राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड ने रविवार, 28 मार्च, 2021 को नीट पीजी 2021  परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन हेतु फीस जमा करने के लिए आवेदन शुल्क भुगतान विंडो पुन: खोल दी है। ऐसे अभ्यर्थी जो पहले फीस जमा नहीं कर पाए थे, वे अब मंगलवार, 30 मार्च, 2021 को दोपहर तीन बजे तक आवेदन शुल्क का भुगतान कर अपना रजिस्ट्रेशन कार्य पूरा कर सकेंगे। राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड की ओर से नीट पीजी 2021 की परीक्षा के आवेदकों के लिए यह एक बड़ी राहत है।
जिन उम्मीदवारों ने पहले आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं किया था, वह नेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड यानी एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि जिन आवेदकों ने पहले रजिस्ट्रेशन नहीं कराया तो वे भी अब करवा सके। बता दें कि देश के विभिन्न मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सा अनुसंधान संस्थानों के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए नीट पोस्ट ग्रेजुएट यानी नीट पीजी अप्रैल 2021 में होने जा रही है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 15 मार्च, 2021 तक स्वीकार किए गए थे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
नीट पीजी 2021 - फोटो : NBE
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) ने वर्ष 2021 के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट - पोस्ट ग्रेजुएट (NEET-PG) यानी नीट पीजी परीक्षा 2021 के लिए विस्तृत अधिसूचना फरवरी में जारी की थी। हालांकि, ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में तस्वीर, हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान को सही करने अथवा संपादित करने के लिए विंडो 02 अप्रैल से 04 अप्रैल, 2021 के लिए खोली जाएगी। नीट-पीजी प्रवेश परीक्षा 18 अप्रैल, 2021 को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

3 of 4
नीट पीजी 2021 - फोटो : social media
इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 12 अप्रैल, 2021 को जारी किए जाएंगे। जबकि परीक्षा का परिणाम 31 मई, 2021 को घोषित किया जाना प्रस्तावित है। नीट पीजी 2021 शैक्षणिक सत्र 2021 के लिए MD/MS जैसे PG मेडिकल डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्रता सह प्रवेश परीक्षा है। देश में विभिन्न मेडिकल कॉलेज /विश्वविद्यालयों/ संस्थानों के अंतर्गत मेडिकल पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए NEET PG  का स्कोर योग्यता अनिवार्य है।
विज्ञापन

4 of 4
NEET 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
अधिक जानकारी के लिए नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) की वेबसाइट देखें या नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट - पोस्ट ग्रेजुएट (NEET-PG) परीक्षा 2021 के लिए विस्तृत इंर्फोमेशन बुलेटिन यानी आधिकारिक अधिसूचना इस सीधे लिंक के माध्यम से डाउनलोड करें। नीट पीजी परीक्षा 2021 के लिए सीधे आवेदन करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
 
शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं और बोर्ड रिजल्ट संबंधी ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें।  
सरकारी नौकरियों और रिजल्ट से संबंधित ताजा भर्ती समाचार के लिए यहां क्लिक करें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें