देश भर के मेडिकल शिक्षा संस्थानों में संचालित होने वाले एमबीबीएस, आयुष, पशु चिकित्सा, बीडीएस, नर्सिंग पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए द्वारा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) आयोजित की जाती है। देश की सबसे बड़ी स्नातक मेडिकल प्रवेश परीक्षा पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाती है।
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा नीट 2022 परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि परीक्षा मई के पहले सप्ताह में आयोजित की जा सकती है। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) की आवेदन प्रक्रिया जनवरी 2022 से शुरू होने की उम्मीद थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से देरी हो रही है। हालांकि, अभी तक इस संबंध में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट- neet.nta.nic.in पर जा सकते हैं।