फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navya Naveli Nanda: आईआईएम में हुआ बिग बी की नातिन का एडमिशन, जानें कितना पढ़ा लिखा है बच्चन परिवार

Tue, 03 Sep 2024 02:15 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Navya Naveli Nanda: मशहूर कलाकार अमिताभ बच्चन की नातिन, नव्या नंदा का एडमिशन आईआईएस अहमदाबाद के प्रतिष्ठित संस्थान में एडमिशन हुआ है, जो देश और दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक माना जाता है।
विज्ञापन
1 of 8
Navya Naveli Nanda - फोटो : Instagram
Navya Naveli Nanda: मशहूर कलाकार अमिताभ बच्चन की नातिन, नव्या नंदा का एडमिशन आईआईएस अहमदाबाद के प्रतिष्ठित संस्थान में हुआ है, जो देश और दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक माना जाता है। अब नव्या नंदा दो साल घर से दूर रहकर मैनेजमेंट की पढ़ाई करेंगी। यह प्रोग्राम खासतौर पर बिजनेसमैन के लिए बनाया गया है। नव्या की इस उपलब्धि पर बच्चन और नंदा फैमिली को गर्व है। ऐसे में आइए जानते हैं कि बच्चन परिवार कितना पढ़ा लिखा है। 
विज्ञापन

2 of 8
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan
महानायक अमिताभ बच्चन ने नैनीताल के शेरवुड स्कूल से इंटर की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने डीयू के किरोड़ीमल कॉलेज से बीएससी की डिग्री ली है।
विज्ञापन

3 of 8
जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
जया बच्चन ने भोपाल के सेंट जोसेफ कॉन्वेंट से शुरूआती पढ़ाई की। बाद में उन्होंने पुणे के एफटीआईआई (FTII) से एक्टिंग में ग्रेजुएशन किया।

4 of 8
ऐश्वर्या राय - फोटो : वीडियो ग्रैब
अभिषेक और ऐश्वर्या अभिषेक बच्चन ने अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया था। ऐश्वर्या ने जय हिंद कॉलेज से आर्किटेक्चर की पढ़ाई शुरू की लेकिन इसी बीच उन्हें मॉडलिंग के प्रोजेक्ट ऑफर मिलने लग गए थे।
 
विज्ञापन

5 of 8
अभिषेक बच्चन - फोटो : Instagram
अभिषेक बच्चन ने अपनी स्कूलिंग बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से पूरी की है। अभिषेक ने इसके बाद बोस्टन यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया था, लेकिन पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी।
विज्ञापन

6 of 8
आराध्या बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आराध्या बच्चन अभिषेक और ऐश्वर्या की बेटी आराध्या बच्चन किस स्कूल की छात्रा हैं, आइये आपको बताते हैं। आराध्या का स्कूल आराध्या बच्चन मुंबई के धीरुभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ रही हैं।
विज्ञापन

7 of 8
श्वेता नंदा - फोटो : Instagram
श्वेता नंदा अमिताभ की बेटी श्वेता ने स्विट्जरलैंड से स्कूलिंग और अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। श्वेता बच्चन ने जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है।
विज्ञापन

8 of 8
अगस्त्य नंदा - फोटो : Instagram
नाती और नातिन अमिताभ की नातिन नव्या नवेली नंदा ने लंदन के सेवनोक्स स्कूल शुरूआती शिक्षा हासिल करने के बाद फोर्डहैम यूनिवर्सिटी, न्यूयॉर्क से ग्रेजुएशन किया है। नाती अगस्त्य नंदा ने लंदन के सेवनोक्स स्कूल से पढ़ाई की है। उन्होंने 2019 में ग्रेजुएशन कर लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें