फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी थीं बार टेंडर, आज हैं दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिला, जानें इनकी सैलरी

Tue, 19 Nov 2019 07:58 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिला कुछ समय पहले ही भारत दौरे पर आई थीं। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से भी उनकी मुलाकात हुई। सवाल है कि ये महिला हैं कौन? किन खासियतों के बल पर वह दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिला बन गईं? उनकी सैलरी कितनी है? उनकी जिंदगी कैसी है? इन सभी सवालों के जवाब आगे की स्लाइड्स में पढ़ें।
विज्ञापन

2 of 9
एंजेला मर्केल (बचपन की तस्वीर) - फोटो : bundeskanzlerin.de
  • अभी दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिला हैं एंजेला मर्केल।2005 से जर्मनी की फेडरल चांसलर (Head of Nation) हैं। 
  • एंजेला का जन्म 17 जुलाई 1954 को हुआ था।
  • पिता जर्मनी के प्रोटेस्टेंट चर्च में पादरी और मां लैटिन व इंग्लिश की टीचर रही हैं।
  • पहले उन्हें एंजेला कासनर के नाम से जाना जाता था। शादी के बाद उनका नाम एंजेला मर्केल हुआ।
  • शादी के करीब चार साल बाद ही एंजेला का तलाक हो गया था। कुछ साल बाद उन्होंने दूसरी शादी की।

आगे पढ़ें.. कैसे बढ़ता गया एंजेला का करियर

विज्ञापन

3 of 9
एंजेला मर्केल (फाइल फोटो) - फोटो : bundeskanzlerin.de
  • 1990 में एंजेला 'डेमोक्रेटाइजर ऑफ्ब्रक' में प्रेस प्रवक्ता बनीं, जो उसी साल राजनीतिक पार्टी सीडीयू में मिल गई थी। कुछ ही महीनों बाद एंजेला जीडीआर सरकार में उप-प्रवक्ता बन गईं।
  • इसके बाद चुनाव में खड़ी हुईं और जीत दर्ज की।
  • 1991 में महिला एवं युवा मामलों की केंद्रीय मंत्री बन गईं। तभी उन्होंने सुनिश्चित किया कि जर्मनी के हर बच्चे को प्री-प्राइमरी, किंडरगार्टन में दाखिला जरूर मिले।
  • 1994 में वह पर्यावरण मंत्री बनीं। उनके कार्यकाल में बर्लिन में 1995 में पहला यूएन क्लाइमेट कॉन्फ्रेंस हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्बन डाईऑक्साइज कम करने की कवायद शुरू हुई।
  • 2000 में पार्टी लीडर बनीं। 2005 में चुनाव जीतकर चांसलर बनीं।
आगे पढ़ें.. जब एंजेला ने किया बार टेंडर का काम

4 of 9
एंजेला मर्केल अपने दूसरे पति के साथ - फोटो : bundeskanzlerin.de
  • एंजेला हमेशा अच्छी स्टूडेंट रहीं। उन्होंने भौतिकशास्त्र (Physics) में डिग्री ली और ईस्ट जर्मनी एकेडमी ऑफ साइंस से क्वांटम केमिस्ट्री में पीएचडी की।
  • यहां ये शोध करने वाली एंजेला अकेली छात्रा (Girl Student) थीं।
  • कॉलेज में पढ़ाई के दौरान अपनी पॉकेट मनी के लिए एंजेला ने बार टेंडर का भी काम किया था।
  • आज भी अपने पति के लिए नाश्ता खुद बनाती हैं।

आगे पढ़ें.. एंजेला की घड़ी, गाड़ियां कितनी महंगी

विज्ञापन

5 of 9
एंजेला मर्केल अपने माता-पिता के साथ - फोटो : bundeskanzlerin.de
  • दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिला होने के बावजूद एंजेला सामान्य जिंदगी जीना पसंद करती हैं।
  • सरकारी आवास छोड़ एंजेला अपने पति के साथ एक अपार्टमेंट में रहती हैं।
  • वह बोसिआ ब्रांड की घड़ी पहनती हैं जिसकी कीमत करीब सात हजार रुपये है।
  • एंजेला मर्केल के पास कई अलग-अलग जर्मन ब्रांड की लग्जरी गाड़ियां हैं। लेकिन आर्मर्ड मर्सिडीज एस क्लास और ऑडी ए-8 एल का आर्मर्ड वर्जन में मर्केल ज्यादा दिखती हैं।
  • इस कार को वीआर 7 और वीआर 9 बैलिस्टिक सर्टिफिकेट मिला हुआ है। ग्रेनेड और लैंड माइन्स के हमले झेलने में भी ये सक्षम है।
  • यह कार अधिकतम 500 बीएचपी पावर जेनरेट कर सकती है, यानी काफी पावरफुल है।

आगे पढ़ें, कितनी है सैलरी

विज्ञापन

6 of 9
एंजेला मर्केल - फोटो : social media
  • एंजेला भले ही दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिला हैं। लेकिन धन व संपत्ति के मामले में कई राजनीतिक धुरंधरों की तुलना में काफी सामान्य हैं।
  • एंजेला मर्केल की नेटवर्थ 74 करोड़ रुपये के करीब है। इसमें एंजेला का करीब 13 करोड़ रुपये का एक घर और उनकी कारें शामिल हैं।
  • उनकी सैलरी करीब 10 करोड़ रुपये प्रति वर्ष है।
  • वहीं, अगर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की नेटवर्थ देखें, तो ये करीब करीब 2.5 लाख करोड़ रुपये (अनाधिकारिक आंकड़े) है।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नेटवर्थ करीब 65 हजार करोड़ (आंकड़े ट्रंप द्वारा जारी) है। 

आगे पढ़ें.. एंजेला के सख्त वाले फैसले

विज्ञापन

7 of 9
एंजेला मर्केल - फोटो : Social Media
  • मार्च 2011 में जापान फुकुशिमा में परमाणु बिजलीघर में बड़ा हादसा हुआ। इसके तीन महीने के अंदर ही एंजेला मर्केल ने जर्मनी में चल रहे 17 परमाणु रिएक्टरों को तत्काल बंद करने की घोषणा कर दी। अब 2022 तक जर्मनी के सभी परमाणु बिजलीघर बंद हो जाएंगे। यहां पानी से बिजली पैदा करने और पवनचक्कियों पर जोर दिया जा रहा है।
  • जर्मनी में हुए एक सर्वे में कहा गया कि देश के 73 फीसदी लोग और पार्टी के करीब 64 वोटर समलैंगिक शादियों को कानूनी रूप से वैध बनाना चाहते हैं। फिर भी मर्केल इसके खिलाफ रहीं और ये फैसला स्वीकार नहीं किया।

8 of 9
एंजेला मर्केल - फोटो : Twitter
  • अपने करीब 12 साल के कार्यकाल में एंजेला ने देश में बेरोजगारी दर आधी कर दी है। जर्मनी में जहां बेरोजगारों की संख्या करीब 50 लाख थी, वो अब 25 लाख रह गई है।
  • एंजेला इतनी लोकप्रिय हैं कि जर्मन सपोर्टर उन्हें मुट्टी (मां) कहते हैं। 
  • उन्होंने राजनीतिक व सरकारी सुविधाओं का लाभ भी बेहद कम लिया है।
  • मर्केल का राजनीतिक सफर काफी साफ रहा है। 
विज्ञापन

9 of 9
एंजेला मर्केल - फोटो : Twitter
  • एंजेला बुर्का प्रथा के सख्त खिलाफ हैं। जर्मनी में भी बुर्का कानूनी रूप से प्रतिबंधित है। जब एंजेला सऊदी अरब के दौरे पर गई थीं, तब भी उन्होंने अपना सिर खुला ही रखा था। जबकि अन्य विदेशी महिला मेहमान सिर ढंककर पहुंची थीं।
  • इसके अलावा उत्तर कोरिया और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर एंजेला ने ट्रंप के खिलाफ भी बयान दिया।
  • 2013 में एंजेला ने अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी पर फोन टैप करने का आरोप लगाया था। इससे दुनियाभर में सनसनी फैल गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें