देशभर में अमूमन सभी अभिभावकों की ख्वाहिश होती है कि उनके बच्चे डॉक्टर या इंजीनियर बनकर शानदार नौकरी पा लें या फिर अपना अस्पताल खोल लें। इससे समाज में उनके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। लेकिन देश में मेडिकल एजुकेशन सेक्टर में करिअर बनाना इतना आसान काम नहीं है। चिकित्सा क्षेत्र में बैचलर ऑफ मेडिसिन, बैचलर ऑफ सर्जरी यानी एमबीबीएस (MBBS) बीएचएमएस, बीएएमएस और बीडीएस (BDS) जैसे पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए लाखों छात्र किस्मत आजमाते हैं। इन पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) देना पड़ता है। लेकिन बना नीट परीक्षा दिए भी आप चिकित्सा क्षेत्र में करिअर बना सकते हैं।